-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Western Australia Vs Tasmania Australia Lost Last 8 Wicket In Just 1 Run Webster Took 6 Wickets
क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने करवाई अपनी फजीहत, महज 1 रन बनाने में गंवा दिए 8 विकेट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे वनडे कप में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तस्मानिया ने ऐसी दुर्दशा की है जो शायद ही कभी भूला जा सकता है।

वेस्टर्न ऑस्ट्रे्लिया बनाम तस्मानिया (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे वनडे कप में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तस्मानिया ने ऐसी दुर्दशा की है जो शायद ही कभी भूला जा सकता है। तस्मानिया के गेंदबाजों ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को महज 1 बनाने के लिए तरसा दिया और इस दौरान उनके 8 विकेट चटका दिए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल सके। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 53 रनों पर सिमट गई। वहीं तस्मानिया ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा वाकया देखने को मिला है जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 53 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के कई इंटरनेशन खिलाड़ी भी मौजूद थे। डार्सी शॉर्ट, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जोश इंग्लिस, एश्टन टर्नर और झाय रिचर्डसन जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट मौजूद थे। फिर भी टीम 53 रनों पर ऑल आउट हो गई। तस्मानिया के वेबस्टर ने 6 ओवर में 17 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली और टिम साउदी के बीच हुई हाथापाई? जानिए क्यों भिड़ गए दोनों दिग्गज, देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
IND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
सुपर ओवर में श्रीलंका ने दिया झटका, इंडिया-A की फाइनल की राह हुई मुश्किल; श्रीलंका ने लिया हार का बदला
तस्मानिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 10 रन पर लगा। उसके बाद दूसरा विकेट 45 के स्कोर पर गंवाया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसा कहें कि ताश की पत्ते की तरह विकेट गिर गया और टीम 53 रनों पर ऑल आउट हो गई। 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन था लेकिन 20.1 गेंद पर टीम ऑलआउट हो गई।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शॉर्ट ने 22 और बेनक्रॉफ्ट ने 14 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ। विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा चला कि 7 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। वेबस्टर ने 6 और बिली स्टानलेक 3 विकेट चटकाए। 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तस्मानिया की टीम ने 8.3 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इसके साथ ही तस्मानिया ने वनडे कप में अपनी पहली जीत हासिल की है।
Western australia vs tasmania australia lost last 8 wicket in just 1 run webster took 6 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में राकां ने लहराया परचम
Jun 22, 2026 | 10:05 AMसंजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
Jun 22, 2026 | 10:04 AMShare Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, रिलायंस के बंपर उछाल के साथ बाजार ने की अच्छी शुरुआत
Jun 22, 2026 | 10:01 AMFIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार
Jun 22, 2026 | 09:58 AMMP में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र
Jun 22, 2026 | 09:55 AMचाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी
Jun 22, 2026 | 09:54 AMशांति वार्ता के बीच नया तनाव, ईरान ने अमेरिकी बातचीत को क्यों दिया ‘मिनाब 168’ नाम? इससे जुड़ा है कनेक्शन
Jun 22, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














