- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yash Dhull And Yash Thakur Clash At Irani Cup 2025 Umpires And Players Manage The Heated Situation
ईरानी कप 2025 में ‘यश-यश’ के बीच तीखी झड़प, गर्माये माहौल को अंपायरों व खिलाड़ियों ने संभाला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Irani Cup 2025: ईरानी कप 2025 के दौरान यश ठाकुर और यश ढुल के बीच मैदान पर हुई तीखी झड़प ने माहौल गर्माया, जिसे अंपायरों और खिलाड़ियों ने समय रहते संभाल लिया।

यश ढुल और यश ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
जयदीप रघुवंशी: ईरानी कप 2025 के अंतिम दिन विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर और रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) के बल्लेबाज यश ढुल के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। ठाकुर के जश्न से नाराज़ होकर ढुल उनकी ओर बढ़े। दोनों के चेहरे के तीखे तेवर देखने के बाद दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और अंपायरों ने अलग किया। घटना रविवार, 5 अक्टूबर को तब हुई जब यश ठाकुर ने यश को आउट किया।
दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 116 गेंदों पर 92 रन बनाए थे। ठाकुर की पारी के 63वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और अथर्व ताइडे ने सीमा रेखा के पास बेहतरीन कैच लपका। यह विकेट मैच का टर्निंग पाइंट था। ठाकुर को विकेट मिलते ही उन्होंने जोरदार जश्न मनाया। हालांकि, ढुल को यह जश्न पसंद नहीं आया और वे गुस्से में ठाकुर की ओर बढ़े।
खिलाड़ियों और अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप
दोनों के बीच कुछ तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे माहौल गर्म हो गया। मैदान पर मौजूद अंपायरों और खिलाड़ियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। ठाकुर को साथी खिलाड़ी पीछे ले गए और वे अंपायरों से बात करते भी नजर आए। कॉमेंटेटर विवेक रजदान ने दोनों खिलाड़ियों की हरकत पर नाखुशी जताई और कहा, “मैदान पर थोड़ा तनाव जरूर था, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए, यह बहुत जरूरी है।”
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
अगली ही गेंद पर बोल्ड कर फिर दौड़े यश
यश ढुल की जगह बल्लेबाजी करने उतरे अंशुल कंबोज को अगली ही गेंद पर यश ठाकुर ने बोल्ड कर दिया। इससे उनका जोश और दोगुना हो गया और वे जश्न मनाते हुए तीखे अंदाज में उस ओर दौड़े जिस तरफ शेष भारत के बल्लेबाज ड्रेशिंग रूम में बैठे थे।
यह भी पढ़ें: ईरानी कप में विदर्भ का 100% रिकॉर्ड, तीन बार जीता रणजी का खिताब; तीनों बार ईरानी कप पर जमाया कब्जा
यश का ओवर ही बना टर्निंग पाइंट
यश ने दूसरी पारी में कुल 7 ही ओवर फेंके। पारी का यह 63वां ओवर था। इससे पूर्व 5 ओवर में 43 रन दिए जो इस दिन का सबसे ज्यादा इकॉनामी रेट था। सही लाइन और लेंथ से चुक रहे यश थोड़े प्रेशर में दिखे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना 6वां और पारी का यह ओवर फेंका, पूरा मैच विदर्भ के पलड़े में आ गया।
यश ढुल और मानव सुथार के बीच पनपी 104 रनों की पार्टनरशिप तोड़ना विदर्भ के लिए जरूरी था। 7वें विकेट के रूप में यश ढुल ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट के दौरान कैच आउट हुए। वहीं अगली ही गेंद पर कंबोज को पवेलियन भेजकर यश ने विदर्भ की जीत सुनिश्चित कर दी। बाकी बचे 2 बल्लेबाजों को हर्ष दुबे ने जल्दी से समेटकर ईरानी कप खिताब जीत लिया।
Yash dhull and yash thakur clash at irani cup 2025 umpires and players manage the heated situation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














