- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha 100 Percent Record In Irani Cup Won Three Times This Title
ईरानी कप में विदर्भ का 100% रिकॉर्ड, तीन बार जीता रणजी का खिताब; तीनों बार ईरानी कप पर जमाया कब्जा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vidarbha vs Rest of India: विदर्भ ने तीसरी बार ईरानी कप जीतकर अपना 100% खिताबी रिकॉर्ड बरकरार रखा। शानदार प्रदर्शन में अथर्व, यश, हर्ष और यश ठाकुर टीम के हीरो साबित हुए।

विदर्भ की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
जयदीप रघुवंशी: विदर्भ क्रिकेट इन दिनों बुलंदियों पर है। लगातार अच्छा, बेहतर और शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ की टीम चैम्पियन बन रही है। ईरानी कप में विदर्भ के चैम्पियन बनने का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। जब-जब विदर्भ ने रणजी टाइटल अपने नाम किया है तब-तब शेष भारत को पटखनी देकर ईरानी कप का ताज भी अपने सिर पर सजाया है। ऐसा अब तक 3 बार हो चुका है।
विदर्भ ने रविवार को तीसरी बार ईरानी कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस बार शेष भारत को 93 रनों से मात दी। मुकाबले में अथर्व तायड़े, यश राठौड़ ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया तो हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने गेंदबाजी में शानदार लय और धार दिखाकर टीम को निर्णायक जीत दिलाई। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर तीनों बार ईरानी कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं।
विदर्भ ने ईरानी कप का खिताब तीन बार जीता
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
जरांगे पाटिल के आंदोलन से पहले ओबीसी फेडरेशन की बड़ी चेतावनी; OBC आरक्षण पर आंच आई तो होगा उग्र प्रदर्शन
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
- 2017-18: मुकाबला ड्रा रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर विदर्भ चैम्पियन बना।
- 2018-19: पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ ने खिताब जीता।
- 2024-25: विदर्भ ने शेष भारत को 93 रनों से हराया।
अथर्व, हर्ष और दोनों यश बने विदर्भ के हीरो
1 अक्टूबर से शुरू हुई ईरानी कप की खिताबी जंग में विदर्भ के अथर्व तायड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे और यश ठाकुर हीरो बनकर उभरे। चारों ने अपनी-अपनी भूमिका को बखूबी निभाकर टीम को विजेता बनाया। पहली पारी में अथर्व तायड़े (143) और यश राठौड़ (91) के बीच 184 रनों की साझेदारी ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। फिर मीडियम पेसर यश ठाकुर ने 4 विकेट और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हर्ष दुबे ने 2 विकेट लेकर शेष भारत की कमर तोड़ दी। दूसरी पारी में भी यश ने 2 और हर्ष ने 4 विकेट लेकर टीम को खिताबी जीत दिलाई। दूसरी पारी में जब यश ढुल और मानव सुथार के बीच पनपी 104 रनों की पारी का अहम विकेट भी यश ने लेकर टीम पर आ रहे संकट के बादल हटा दिए।
हमारी बॉलिंग भारत में सबसे बेस्ट यूनिट: वाडकर
मैच के बाद चैम्पियन कप्तान अक्षय वाडकर ने कहा, “हमारी बॉलिंग यूनिट इंडिया में बेस्ट बॉलिंग यूनिट है।” मुझे पूरा यकीन है कि अगर बोर्ड पर 200 रन भी रहे तो हमारी बॉलिंग यूनिट 150 में या 120 में प्रतिद्वंदी को ऑल आउट कर देगी। उन्होंने कहा, “जब मैं एक प्लेयर के रूप में खेल रहा था, तब मैं सीख रहा था, अभी भी सीख ही रहा हूं लेकिन अभी सीनियर हूं, मुझ पर जिम्मेदारी थी कि मैं सभी जूनियर को सही से गाइड करूं।”
यह भी पढ़ें: Irani Cup: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब
तीनों खिताब का हिस्सा रहे वाडकर ने कहा कि वो जो दो जीत थी उसमें सीनियर खिलाड़ी थे, आज जो जीत मिली है उसमें काफी युवा जोश है। जिन्हें सीखने में मजा आता है। वो जो भी करते हैं दिल से करते हैं। क्रिकेट में जैसा हम सोचते हैं वैसा नहीं होता। लक्ष्य कितना भी बड़ा रहे हासिल किया जा सकता है, बस आपको उसे रोकना आना चाहिए। हमारी टीम लक्ष्य रोकने में माहिर है।
विदर्भ ने अच्छा खेला, वे जीत के हकदार थे
शेष भारत के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “विदर्भ की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वे जीत के हकदार थे। हमने परिस्थितियों का बेहतर आकलन नहीं किया। हम अगर ऐसा कर पाते तो उनके स्कोर के करीब पहुंच सकते थे।”
मैंने इस सत्र अच्छी तैयारी की है
अथर्व तायड़े को पहली पारी में 143 रन बनाने और ढुल का शानदार कैच लपकने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए पिछले कुछ सत्र अच्छे नहीं थे, लेकिन इस सत्र मैंने बहुत अच्छी तैयारी की। मैं अपनी टीम के लिए प्रभाव डालना चाहता था और ईरानी कप के साथ सत्र की शुरुआत इससे बेहतर मेरे लिए नहीं हो सकती थी।” उन्होंने नवभारत से कहा कि पिछले सत्र में जब मैं छोटी-छोटी गलतियों के कारण आउट हो जाता था, जिस पर ऑफ सीजन मैंने काम किया। उन वीडियो को फिर से देखा और जहां अपनी कमजोरी नजर आई उसमें सुधार किया।
एक नजर में ईरानी कप 2025 का हाल
- तारीख: 1 से 5 अक्टूबर 2025
- स्थान: वीसीए स्टेडियम, नागपुर
- परिणाम: विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को 93 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच: अथर्व तायडे (विदर्भ)
पहली पारी, विदर्भ: 342 ऑल आउट
अथर्व तायडे: 143 रन सर्वाधिक
यश राठौड़: 91
गेंदबाज (ROI): आकाशदीप 3/51, मानव सुथार 3/74
रेस्ट ऑफ इंडिया: 214 ऑल आउट
राजत पाटीदार: 66
अभिमन्यु ईश्वरन: 52
गेंदबाज (विदर्भ): यश ठाकुर 4/66, हर्ष दुबे 2/58
दूसरी पारी, विदर्भ:232 ऑल आउट
अमन मोखाड़े: 37
अक्षय वाडकर: 36
गेंदबाज (ROI): अंशुल कंबोज 4/34, सौरांश जैन 2/52
रेस्ट ऑफ इंडिया: 267 ऑल आउट
यश ढुल: 92
मानव सुथार: 56*
गेंदबाज (विदर्भ): हर्ष दुबे 4/73, यश ठाकुर 2/47
Vidarbha 100 percent record in irani cup won three times this title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














