-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wtc Final Qualification India Chances Take Massive Hit After Pune Test Loss World Test Champiomship
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के पास एकमात्र विकल्प, ऐसा न हुआ तो टूटेगा सपना
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज में भारत को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज में भारत को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है। न्यूजीलैंड इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना चुकी है। न्यूजीलैंड से दूसरे टेस्ट में 113 रनों से हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक में गिरावट आई है।
भारत ने घर में 12 साल के बाद सीरीज हारी है। जबकि डब्ल्यूटीसी के चक्र में भारत की यह चौथी हार है। जिससे उसका पीसीटी 68.08 से घटकर 62.82 हो गया है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से महज 0.32 अंक ही आगे हैं। अगर भारत अगला मुकाबला भी हारती है तब भारतीय टीम का फाइनल खेलने का सपना मुश्किल हो जाएगा। इस टेस्ट के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
भारत ने इससे पहले लगातार 18 सीरीज अपने नाम की थी और डब्ल्यूटीसी में फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी मैच जीतने का प्रबल दावेदार था। लेकिन अब लगातार तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारत को अपने बचे हुए छह में से चार मैच जीतने होंगे। भारत को अब कुल 6 मैच और खेलना है, जिसमें कम से कम 4 में जीत हासिल करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: आउट होने के बाद विराट कोहली ने गुस्से में तोड़ा अपना बैट, क्या सता रहा है टीम से बाहर होने का डर
सभी टीमों के लिए खुला फाइनल का रास्ता
भारत के लगातार दो मुकाबले हारने के बाद लगभग सभी टीमों के लिए फाइनल का रास्ता खुल गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के लिए फाइनल का रास्ता खुल गया है और कुछ आसान भी हो गया है। भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत ने न्यूजीलैंड को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है जिसका अब उसका पीसीटी 50 हो गया है और वह फिर से फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो गया है।
श्रीलंका (पीसीटी 55.56) तीसरे स्थान पर है जबकि रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट की जीत ने पाकिस्तान को 33.33 पीसीटी के साथ सातवें स्थान पर पहुंचने में मदद की है। इंग्लैंड (पीसीटी 40.79) छठे स्थान पर है
Wtc final qualification india chances take massive hit after pune test loss world test champiomship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














