-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wpl 2025 Gujarat Giants Won The Match By 6 Wicket Against Up Warriorz
WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने जीत के साथ खोला खाता, एशले गार्डनर की ऑलराउंड प्रदर्शन से यूपी वारियर्स हारा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 6 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी। गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर की हरफनमौला प्रदर्शन से गुजरात पहली जीत हासिल करने में सफल रही।

गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 6 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी। गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर की हरफनमौला प्रदर्शन से गुजरात पहली जीत हासिल करने में सफल रही। वहीं दीप्ति की कप्तानी में यूपी को को हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फैसला सही भी साबित हुआ। प्रिया मिश्रा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत यूपी को 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन तक ही बनाने दिया। यूपी की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। दिनेश वृंदा ने और किरण नवगिरे 15 रन बनाकर आउट हो गई। शुरुआत के दो विकेट 22 के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद उमा छेत्री और दीप्ति शर्मा के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। उमा छेत्री 24 रन बनाकर आउट हुई। उसके ठीक बाद तालिया मैक्ग्रा बिना खाता खोले ही आउट हो गई।
प्रिया मिश्रा ने चटकाए तीन विकेट
ग्रेस हैरिस भी 4 रन बनाकर प्रिया का शिकार बनी। 78 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। उसके बाद दीप्ति शर्मा 39 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। श्वेता सहरावत ने 16, अलाना किंग ने 19 और साइमा ठाकोर ने 15 रन बनाकर स्कोर को 140 से पार पहुंचाया। गुजरात के लिए डिएंड्रा डॉटिन ने 2, एशले गार्डनर ने 2, प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट हासिल की। प्रिया मिश्रा ने दीप्ति, तालिया मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस का विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
गुजरात के बल्लेबाजों का कमाल
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेथ मूनी पहले ही ओवर में बिना खाता खोले ही आउट हो गई। उसके बाद दयालन हेमलता भी खाता खेल नहीं सकी। 2 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद एशले गार्डनर उतरी और पारी को संभाला और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। लॉरा वुलफार्ट 22 रन बनाकर आउट हो गई।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एशले गार्डनर का अर्धशतक
57 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद गुजरात के बैटरों ने शानदार बल्लेबाजी की और जिम्मेदारी से खेलते हुए मुकाबले को जीत दिला दी। एशले गार्डनर ने 52 रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद हरलीन देओल और डिएंड्रा डॉटिन ने 58 रनों की साझेदारी की। हरलीन दओल ने नाबाद 34 और डॉटिन ने नाबाद 33 रन बनाकर गुजरात को पहली जीत दिलाई। यूपी के लिए सोफी एकल्सटन ने 2, ग्रेस हैरिस ने 1 और तालिया मैक्ग्रा ने 1 विकेट चटकाए।
Wpl 2025 gujarat giants won the match by 6 wicket against up warriorz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














