WPL 2026 Opening Ceremony: हनी सिंह और जैकलीन की परफार्मेंस ने लूटी महफिल, दिखा सितारों का जलवा

WPL Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू ने परफॉर्मेंस दी। जैकलीन ने धमाकेदार डांस किया, जबकि हनी सिंह ने 'लुंगी डांस' गाया।
WPL 2026 Opening Ceremony
WPL 2026 Opening Ceremony (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज़ आज से एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया है। क्रिकेट के इस बड़े इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी में सिने जगत की हस्तियां भी चार चांद लगाने पहुँचीं।

इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से लेकर रैपर यो यो हनी सिंह और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू तक तमाम सेलेब्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफ़िल लूट ली।

हनी सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस

डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह भी पहुंचे।

समां बांधा: इस दौरान उन्होंने अपनी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।

आइकॉनिक गाने: उन्होंने अपने कई आइकॉनिक गाने गाए। यहाँ उन्होंने खास तौर पर 'लुंगी डांस' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जैकलीन फर्नांडिस ने किया धमाकेदार डांस

चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी WPL की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की।

महफ़िल लूटी: उन्होंने अपने शानदार डांस से महफ़िल लूट ली और एक्ट्रेस के डांस पर खूब तालियाँ बजीं।

वर्क फ्रंट: जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। वह जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा होंगी।

हरनाज संधू ने सुनाई महिला केंद्रित कविता

मिस यूनिवर्स 2021 विजेता और चर्चित अदाकारा हरनाज कौर संधू भी ओपनिंग सेरेमनी में नज़र आईं।

कविता पाठ: इस दौरान उन्होंने एक महिला केंद्रित कविता सुनाई।

दमदार अंदाज़: उन्होंने दमदार अंदाज़ में यह बात रखी कि महिलाएँ अब किसी से कम नहीं हैं।

WPL 2026 शेड्यूल

महिला प्रीमियर लीग का यह संस्करण दो चरणों में खेला जाएगा।

पहला चरण: नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा।

दूसरा चरण और फाइनल: दूसरा चरण 19 जनवरी से पाँच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com