-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Who Is Sakibul Gani Scored Fastest Century In Vijay Hazare Trophy Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी के बाद सकीबुल गनी पर कब पड़ेगी BCCI की नजर, क्या मिलेगा टीम इंडिया में मौका?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sakibul Gani: सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 32 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया। वह इस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।

सकीबुल गनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Who is Sakibul Gani: पूरे देश में इन दिनों बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा है, लेकिन बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 32 गेंदों में शतक लगाकर न केवल अपने नाम का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वह इस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
सकीबुल गनी का नाम क्रिकेट जगत में नई उपलब्धियों से जुड़ा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने कई अहम रिकॉर्ड बनाए हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद, आईपीएल में अब तक उन्हें अवसर नहीं मिल पाया, जिससे उनका नाम दुनिया भर में वैभव सूर्यवंशी जितना प्रसिद्ध नहीं हो सका। अब सवाल यह उठता है कि क्या बीसीसीआई गनी पर अपनी नजरें डालेगी?
2019 में किया था डेब्यू
गनी पिछले कई सीजन से बिहार टीम का अहम हिस्सा हैं। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और टीम के लिए योगदान को देखते हुए उन्हें बिहार का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार किया है। उनके लिस्ट ए डेब्यू की शुरुआत 7 अक्टूबर 2019 को हुई थी, जब उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में पहली बार बिहार के लिए खेला।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
मोतिहारी से हैं सकीबुल गनी
बिहार के कप्तान सकीबुल गनी, जिनका जन्म 2 सितंबर 1999 को मोतिहारी में हुआ था, 26 साल की उम्र में लगातार बिहार क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और रणनीतिक सोच ने उन्हें टीम का भरोसेमंद कप्तान बनाया है।
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में गनी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने महज 40 गेंदों में 128 रन की नाबाद पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों की पूरी धज्जियां उड़ाई। इस विस्फोटक पारी में गनी ने 10 चौके और 12 छक्के लगाए और 320 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर दर्शकों और टीम दोनों को रोमांचित कर दिया।

अंडर-19 टूर्नामेंट से चयनकर्ताओं का ध्यान किया था आकर्षित
सकीबुल गनी की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत लोकल क्रिकेट एकेडमी से हुई, जहां उन्होंने अपनी तकनीक और खेल के दृष्टिकोण को बेहतर बनाने के लिए कोचिंग ली। इसके बाद उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने अंडर-19 टूर्नामेंट में चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें स्टेट टीम में जगह मिली।
यह भी पढ़ें: Exclusive: बिहार को लगा बड़ा झटका, विजय हजारे ट्रॉफी छोड़ दिल्ली पहुंचे वैभव सूर्यवंशी; जानें वजह
गनी ने अपने करियर में एक राइट-आर्म मीडियम-फास्ट बॉलर और राइट-हैंडेड बैट्समैन के तौर पर उत्कृष्ट खेल दिखाया है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। दबाव वाली परिस्थितियों में शांति बनाए रखने और मजबूत टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने डोमेस्टिक सर्किट की कई फ्रेंचाइजी और स्काउट्स को प्रभावित किया।
रणजी डेब्यू में जमाया तिहरा शतक
बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने अपने रणजी डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया। मिजोरम के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 341 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 56 चौके और दो छक्के लगाए। यह पारी उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है। अब तक सकीबुल गनी ने 28 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 2035 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी यह निरंतरता और शानदार प्रदर्शन उन्हें बिहार और घरेलू क्रिकेट में खास पहचान दिलाता है। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी गनी ने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। उन्होंने 33 मैचों में 867 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
फर्स्ट क्लास डेब्यू पर उच्चतम स्कोर
- 341 सकीबुल गनी (2022)
- 267* अजय रोहेरा (2018)
- 260 अमोल मजूमदार (1994)
- 256* बाहिर शाह (2017)
- 240 एरिक मार्क्स(1920)
सचिन तेंदुलकर ने सकीबुल के लिए किया था ट्वीट
सकीबुल गनी ने साल 2022 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए 341 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह डेब्यू मैच में तिहरा शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड था। उस पारी में उन्होंने 56 चौके और दो छक्के जड़े, जिससे उनकी प्रतिभा पूरे देश के सामने आ गई। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने गनी को लेकर ट्वीट किया था।
Congratulations to Sakibul Gani for a solid performance in his debut Ranji Trophy match. Keep it up. https://t.co/B7C7cF7mwL — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 19, 2022
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए साकिबुल गनी को बधाई। ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो।” उसके बाद से सकीबुल गनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो सैयद मुश्ताक अली में शतक बनाने वाले बिहार के पहले बल्लेबाज भी बने थे।
Who is sakibul gani scored fastest century in vijay hazare trophy vaibhav suryavanshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














