-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Left Vijay Hazare Trophy And Reached Delhi Know The Reason Exclusive
Exclusive: बिहार को लगा बड़ा झटका, विजय हजारे ट्रॉफी छोड़ दिल्ली पहुंचे वैभव सूर्यवंशी; जानें वजह
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vaibhav Sooryavanshi: विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वे दिल्ली पहुंचे है।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi in Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मैच में भारत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था। वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब वो टीम से बाहर हो गए हैं। पहले मैच में शानदार पारी खेलने के बाद वैभव इस टूर्नामेंट से बाहर क्यों हो गए हैं।
24 दिसंबर को शुरू हुए इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। वैभव की यह पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई थी, और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। लेकिन अब, वह बिहार के अगले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, जो आज 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ होना है।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए दिल्ली पहुंचे वैभव
नवभारत के उज्जवल सिन्हा को मिली जानकारी के अनुसार, वैभव की अनुपस्थिति का कारण कोई चोट या टीम सिलेक्शन से जुड़ी समस्या नहीं है। असल में, वो 26 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के कारण दिया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों को सम्मानित करेंगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुरस्कार प्राप्त बच्चों से मुलाकात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव इस समारोह के बाद साउथ अफ्रीका के लिए होंगे रवाना
दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होना है। भारतीय अंडर-19 टीम 30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी, जहां वैभव तीन वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेंगे। इस सीरीज के बाद वह अंडर-19 वर्ल्ड 2025 में भाग लेने के लिए वहीं से जिम्माब्वे रवाना हो जाएंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करो…कांग्रेस नेता शशि थरूर ने BCCI से लगाई ये बड़ी गुहार
वैभव इस सीजन अब बिहार के लिए नहीं खेल पाएंगे कोई घरेलू क्रिकेट
लगातार बिजी शेड्यूल के कारण अब वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैचों में बिहार के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं अब वैभव बिहार के लिए इस साल कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान ही रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप का फाइनल भी खेला जाएगा। इस दौरान यह मुकाबला भी वैभव नहीं खेल पाएंगे।
Vaibhav suryavanshi left vijay hazare trophy and reached delhi know the reason exclusive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMफर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














