सकीबुल गनी ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने

Sakibul Gani: बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सकीबुल गनी ने महज 32 गेंदों में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने।
Sakibul Gani Scored century in 32 balls
सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Sakibul Gani Scored century in 32 balls: सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाते ही इतिहास रच दिया। सकीबुल गनी के नाम अब लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड हो गया है। बिहार के कप्तान गनी ने रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने भी 36 गेंदों में अपना शतक बनाया था।

सकीबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाकर पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनसे पहले लिस्ट ए में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था। अनमोलप्रीत ने 21 दिसंबर, 2024 को अहमदाबाद में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में पंजाब के लिए 100 रन बनाने के लिए सिर्फ 35 गेंदों का सामना किया। उस मैच में, 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोलप्रीत 45 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज शतक

खिलाड़ी टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल तारीख
साकिबुल गनी बिहार 32 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब 35 अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 21 दिसंबर, 2024
वैभव सूर्यवंशी बिहार 36 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
युसूफ पठान बड़ौदा 40 महाराष्ट्र अहमदाबाद 16 फरवरी, 2010
उर्विल पटेल गुजरात 41 अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ 27 नवंबर, 2023
अभिषेक शर्मा पंजाब 42 मध्य प्रदेश इंदौर 28 फ़रवरी, 2021

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 8 अक्टूबर, 2023 को एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ़ 29 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तजे शतक बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

लिस्ट ए क्रिकेट (इंटरनेशनल एवं घरेलू) में सबसे तेज़ शतक

खिलाड़ी देश टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल तारीख
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया साउथ ऑस्ट्रेलिया 29 तस्मानिया एडिलेड 8 अक्टूबर, 2023
एबी डीविलियर्स साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका 31 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
अनमोलप्रीत सिंह भारत पंजाब 35 अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 21 दिसंबर, 2024
ग्राहम रोस इंग्लैंड समरसेट 36 डेवॉन टॉर्क्वे 27 जून, 1990
कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड 36 वेस्ट इंडीज क्वीनस्टाउन 1 जनवरी, 2014
वैभव सूर्यवंशी भारत बिहार 36 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान पाकिस्तान 37 श्रीलंका नैरोबी 4 अक्टूबर, 1996
रोवमैन पॉवेल वेस्ट इंडीज जमैका 38 लीवार्ड आइलैंड्स बेस्सेटेरे 24 नवंबर, 2019
संदुन वीरक्कोडी श्रीलंका सिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब 39 बर्गर रिक्रीएशन क्लब कोलंबो (बर्गर) 19 दिसंबर, 2019
युसूफ पठान भारत बड़ौदा 40 महाराष्ट्र अहमदाबाद 16 फरवरी, 2010
Navbharat Live
navbharatlive.com