- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Madhya Pradesh Won The Divyang Challenger Trophy 2026 Title To Beat Jammu Kashmir
दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम, रोमांचक मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को हराया
Divyang Challenger Trophy 2026: दिव्यांग चैलेंजर्स ट्रॉफी 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने अपने नाम किया। फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 2 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मध्य प्रदेश दिव्यांग टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Divyang Challenger Trophy 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में फ्लडलाइट की रोशनी में खेले गए दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने रोमांचक अंदाज में जम्मू-कश्मीर को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रात में फ्लडलाइट में आयोजित किया गया।
रोशनी से जगमगाते मैदान में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के लिए लकी कराड़िया और संजय कुमार साकेत ने 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए जम्मू-कश्मीर के हाथों से जीत छीन ली। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाए, लेकिन मध्य प्रदेश ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
शिशिर सिन्हा ने विजेता टीम को किया सम्मानित
विजेता टीम को मुख्य अतिथि बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम और तीसरे नंबर पर रही बिहार की टीम को बक्सर विधायक एवं पूर्व मंत्री संतोष निराला, राजेश कुमार (पुलिस महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा), मनोज कुमार (उप महानिरीक्षक, होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवा) तथा रंजीत शंकर प्रसाद (प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, गृह विभाग, बिहार सरकार) ने सम्मानित किया। इस दौरान बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार, सचिव उज्जवल कुमार सिन्हा एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
धोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर की शानदार शुरुआत
जम्मू-कश्मीर की शुरुआत बेहतरीन रही। राहुल शर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आकिब मलिक ने 26 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मध्यक्रम में शाकूर बशीर ने 23 गेंदों पर 39 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। अंतिम ओवरों में तेज रन गति से टीम 200 के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान माखन सिंह राजपूत ने 2 विकेट और अंकित सिंह बघेल ने 1 विकेट हासिल किया।
मध्य प्रदेश की खराब शुरुआत
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पा रही थी। 10.4 ओवर में 85 रन पर 8 विकेट गिर जाने के बाद जम्मू-कश्मीर की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। बबलू बेग ने 3 विकेट लेकर और तरसेम लाल ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। हालांकि इसके बाद संजय कुमार साकेत और लकी कराड़िया ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
9वें विकेट के लिए लकी और संजय के बीच शतकीय साझेदारी
संजय कुमार साकेत ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे। वहीं लकी कराड़िया ने 20 गेंदों पर नाबाद 67 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 117 रन की अविजित साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह पलट दिया। मध्य प्रदेश ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए लकी कराड़िया को मैन ऑफ द मैच तथा अंकित सिंह बघेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
Madhya pradesh won the divyang challenger trophy 2026 title to beat jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMमहाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Apr 03, 2026 | 09:11 AMCareer Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
Apr 03, 2026 | 09:10 AMDonald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














