रोमांचक टेस्ट ड्रॉ के बाद जसप्रीत बुमराह का बयान, कहा- हम बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं...

IND vs ENG, Jasprit Bumrah: बुमराह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि हम इंग्लैंड जैसी रोमांचक सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं। अब आगे क्या होगा इसका बेसब्री से इंतजार है।
जसप्रीत बुमराह ने कहा हम इंग्लैंड सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह (फोटो- @BCCI)
Updated on

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। सीरीज में अंतिम मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड पर 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही शुभमन एंड कंपनी सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब हो पाई। इंग्लैंड सीरीज में वर्कलोड के कारण जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ तीन मुकाबले खेले। सीरीज के समापन के बाद उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है।

बुमराह ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं। भारत ने सोमवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को छह रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर खत्म की। बुमराह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सीरीज के अंतिम मैच में नहीं खेल सके थे।

3 मुकाबलों में लिए 14 विकेट

हालांकि, मोहम्मद सिराज ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और दौरे के अंतिम दिन प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। सिराज ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कृष्णा ने चार विकेट लेकर भारत को लंदन में ऐतिहासिक जीत दिलाई। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने इस दौरे पर तीन टेस्ट खेले। उन्होंने सीरीज में 14 शिकार किए, जिनमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

हम बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं- जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक टेस्ट सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं। आगे क्या होगा, इसका बेसब्री से इंतजार है।" उनका ये पोस्ट फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दूसरी तरफ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया का 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। उन्होंने इस सफल दौरे को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करने को 'सौभाग्य' बताया।

वॉशिंगटन सुंदर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "टेस्ट क्रिकेट वास्तव में जीवन की तरह है– अप्रत्याशित, चुनौतीपूर्ण, लेकिन बेहद अर्थपूर्ण। आप हर दिन कुछ नया सीखते हैं– खेल के बारे में, खुद के बारे में। किसी तरह, इस सारी मेहनत के बीच आप खुद को पहचानने लगते हैं। टेस्ट क्रिकेट खेलना वाकई सौभाग्य की बात है।" वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुल 284 रन बनाए, जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेली गई नाबाद 101 रन की मैच-बचाऊ पारी बेहद खास रही। इसके अलावा, सुंदर ने चार टेस्ट मैचों में 7 विकेट भी चटकाए।

एजेंसी इनपुट के साथ 

Navbharat Live
navbharatlive.com