-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yash Dhul Captain Who Won Under 19 World Cup For India Who Is Making A Splash In The Dpl
भारत के U-19 कप्तान यश ढुल का डीपीएल में कमाल, शतक के साथ किया जीत का आगाज
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Yash Dhull cricket statistics: डीपीएल के पहले सीजन में उन्होंने पांच पारियों में 113.41 के औसत स्ट्राइक रेट से महज 93 रन बनाए। वहीं, इस लीग के दूसरे सीजन का आगाज शतकीय पारी के साथ किया।

यश ढुल (फोटो- IANS)
DPL 2025: मौजूदा वक्त में यश ढुल का नाम होनहार युवा क्रिकेटरों में लिया जाता है। उनकी कप्तानी में ही भारत की अंडर-19 टीम ने साल 2022 में उसके खिताब को अपने नाम किया था। उस दौरान उन्होंने कप्तानी और बल्लेबाजों दोनों से सबको प्रभावित किया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी इसी लय को बरकरार रखा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज यश ने अपनी बल्लेबाजी कौशल और कला से सबको प्रभावित किया है। अब फैंस उन्हें टीम इंडिया का प्यूचर स्टार कह रहे हैं।
11 नवंबर 2002 को नई दिल्ली में जन्मे यश ढुल के पिता एक कॉस्मेटिक कंपनी में काम करते थे, लेकिन बेटे के टैलेंट पर विश्वास करते हुए नौकरी छोड़कर उसका करियर संवारने में जुट गए। यश ढुल के दादा आर्मी से रिटायर थे। पिता नौकरी छोड़ चुके थे। परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में दादा की पेंशन से जैसे-तैसे घर चल सका। भले ही घर के आर्थिक हालात कैसे भी थे, लेकिन यश ढुल की ट्रेनिंग के खर्चे में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई। उनके पास हमेशा बेहतरीन किट और गियर रहे। यश के पास इंग्लिश विलो बैट भी था।
अंडर-19 में कप्तानी के बाद फर्स्ट क्लास में एंट्री
यश ढुल ने दिल्ली की अंडर-14 और अंडर-16 टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें अंडर-19 टीम में मौका मिल गया। यश ढुल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 में चार मैच खेले, जिसमें 76.33 की औसत के साथ 229 रन जड़े। इस दौरान ढुल के बल्ले से 26 चौके निकले। बतौर कप्तान अंडर-19 विश्व कप जीतने के कुछ ही हफ्ते बाद उन्हें तमिलनाडु के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
डेब्यू मैच में जड़ डाले दो शतक
यश ढुल ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में शतक जमाए। इसी के साथ वह रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। यश से पहले 1952-53 में नारी कॉन्ट्रैक्टर और 2012-13 में विराग अवाटे ने यह कारनामा किया था। इसके बाद यश ढुल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 261 गेंदों में 200 रन बनाए, जिसकी मदद से उनकी टीम ने मैच को ड्रॉ करवाया। ढुल 2021-22 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 6 पारियों में 119.75 की औसत के साथ 479 रन बनाए।
आईपीएल 2022 के लिए यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स (तत्कालीन डेयरडेविल्स) ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। आईपीएल 2023 में उन्होंने इस टीम के लिए चार मुकाबले खेले, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के फिजियोथेरेपिस्ट ने नियमित जांच के दौरान पाया कि यश ढुल के दिल में छेद है, उन्हें जुलाई 2024 में सर्जरी करवानी पड़ी। इसके चलते यश दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2024 के अधिकांश मैच नहीं खेल सके। डीपीएल के पहले सीजन में उन्होंने पांच पारियों में 113.41 के औसत स्ट्राइक रेट से महज 93 रन बनाए।
शतक के साथ की DPL 2025 की शुरुआत
यश ढुल को डीपीएल के पहले सीजन कुछ खास न करने का मलाल था। उन्होंने इस लीग के दूसरे सीजन का आगाज शतकीय पारी के साथ किया। यश ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ शतक जड़ दिया। ढुल ने 56 गेंदों में सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीजन के अगले मुकाबले में ढुल ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 34 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें: सलामी जोड़ी के बीच 158 रन की साझेदारी, लॉयन्स ने सुपरस्टार्स को रौंदा
यश ढुल प्रथम श्रेणी स्तर पर 30 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 45.64 की औसत के साथ 2,054 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक और छह अर्धशतक निकले। वहीं, 21 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 611 रन जुटाए। 28 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 826 रन दर्ज हैं। यश ढुल से भले ही घरेलू स्तर पर टीम की कमान छीन ली गई, लेकिन भारत को अपने नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके यश इस सीजन खुद को साबित कर रहे हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Yash dhul captain who won under 19 world cup for india who is making a splash in the dpl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














