ओवल में DSP सिराज का धमाल, रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज को भारत ने 2-2 की बराबरी के साथ खत्म किया। इस पूरी सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ओवल में मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास
मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का समापन हो चुका है। सीरीज का अंतिम मुकाबला ओवल में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 रन से अपने नाम किया। कुल मिलाकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सीरीज को 2-2 की बराबरी के साथ खत्म किया। इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ओवल के मैदान पर इंग्लिश बल्लेबाज मोहम्मद सिराज के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं, सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले गेंदबाज भी मोहम्मद सिराज ही बने। कुल मिलाकर सिराज की ऐसी मेहनत देखकर पूरे क्रिेकेट जगत के लोग उनके फैन बन गए हैं।

ओवल में बने ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज

पांचवे मुकाबले में 9 विकेट लेने वाले सिराज को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और टीम को यादगार जीत दिलाई। सिराज द ओवल में चौथी पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल आठवें गेंदबाज बने। वहीं, ओवल में चौथी पारी में 41 साल बाद किसी गेंदबाज ने चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

आखिरी बार 1984 में वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग ने पांच विकेट लिए थे। होल्डिंग ये कारनामा 1976 में भी कर चुके हैं। इसके अलावा 1997 के बाद से द ओवल में टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले सिराज पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफोर्थ (1882), जेजे फेरिस (1890), क्लेरी ग्रिमेट (1934), पाकिस्तान के फजल महमूद (1954), वेस्टइंडीज के कीथ बॉयस(1973) द ओवल की चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस पांच मैचों की सीरीज में अपने प्रदर्शन और एनर्जी से सबको चौंकाया। वह सभी पांच मैच खेले वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने सीरीज में 23 विकेट लिए। सिराज ने 2020 में डेब्यू के बाद से टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए 41 टेस्ट मैचों की 76 पारियों में वह 123 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा पांच बार कर चुके हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com