जूनियर सहवाग का जलवा, आर्यवीर में दिखी अपने पापा वीरू की झलक, उड़ाए नामी गेंदबाजों के होश
Aryaveer Sehwag Debut Match: पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने DPL 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 4 चौके लगाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
DPL में आर्यवीर सहवाग ने किया डेब्यू (फोटो- सोशल मीडिया)
DPL 2025: इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस लीग में कई युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस लीग में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का भी डेब्यू हो गया। उन्होंने अपना डेब्यू सेंट्रल दिल्ली किंग्स किया। आर्यवीर सहवाग ने डेब्यू मैच में कुछ कमाल के शॉट्स दिखाई। इस दौरान उनमें अपने पापा वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिली।
इस सीजन में आर्यवीर सेंट्रल दिल्ली किंग्स का हिस्सा हैं। इस सीजन वो ज्यादातर मुकाबले में बेंट में बैठे हुए थे। जिसके बाद आखिरकार आर्यवीर को सीजन के 39वें मैच में मौका मिला और उन्होंने इस दौरान बताया कि वो भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने अपनी टीम सेंट्रल किंग्स के लिए ओपनिंग की। 17 साल के आर्यवीर ने इस मुकाबले में कुछ दमदार शॉट खेले।
आर्यवीर ने बनाए 22 रन
जूनियर सहवाग यानी आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के डेब्यू मुकाबले में 22 रन की छोटी पारी खेली। हांलाकि उनकी ये पारी छोटी जरूर थी, लेकिन उनके कुछ कमाल के शॉट्स ने उन्हें चर्चित बना दिया। आर्यवीर ने अपनी पारी में कुल 4 चौके लगाए और ये सभी बाउंड्री देखने लायक थीं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
A brilliant debut by Aaryavir Sehwag in the Delhi Premier League! 🏏 Aaryavir Sehwag | East Delhi Riders | Central Delhi Kings | Anuj Rawat | Jonty Sidhu | #DPL2025 #DPP #AdaniDPL2025 #Delhi pic.twitter.com/Dxs5E2uFqu — Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 27, 2025
अरुण जेटली स्टेडियम की ये पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी। आर्यवीर ने मुकाबले के तीसरे ओवर में नवदीप सैनी को दो चौके लगाए। इसके बाद रौन वाघेला की गेंद पर जूनियर सहवाग ने फिर लगातार दो चौके लगाए। जिसके बाद वो इसी ओवर में आउट हुए। उनका कैच मयंक रावत ने पकड़ा।
नवदीप सैनी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। वो एक बेहतर तेज गेंदबाज माने जाते हैं। कई मौके पर उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंदें की हैं। ऐसे गेंदबाज को अपने डेब्यू मैच में दो चौके मारने वाले आर्यवीर सहवाग की अब चर्चा तेज होने लगी है। इस दौरान उनमें वीरेंद्र सहवाग की भी कुछ झलकियां दिखी।
ये भी पढ़ें: मनी ग्रेवाल की हैट्रिक से पस्त हुए राइडर्स, किंग्स ने धाकड़ अंदाज में जीता मुकाबला
आर्यवीर की टीम ने जीता मुकाबला
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में बीते मंगलवार को सीजन का 39वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबाल सेंट्रल दिल्ली किंग्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन के शिकस्त दी।
