Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli IPL Runs: विराट कोहली ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। वह IPL में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 27, 2026 | 11:04 PM

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Virat Kohli first player 9000 IPL Runs: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट के बड़े अंतर के साथ हराया। वहीं, ये मुकाबले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी खास रहा। IPL के इस सीजन में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह आईपीएल के इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

275वें मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली अपने आईपीएल करियर का 275वां मैच खेल रहे थे और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 11 रन की जरूरत थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए कोहली ने कुल 6732 गेंदों का सामना किया। यह आंकड़ा उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

Meet the first player to scale Mt. 9️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ in the #TATAIPL! 🏔️ The man, the myth, the ultimate run-machine – Virat Kohli 🫡 Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0 ##KhelBindaas | #DCvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/z1PI1oshiJ — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

राजधानी में भुवी-हेडलवुड के सामने दिल्ली कैपिटल्स का सरेंडर, 75 रन पर हो गई ढेर, RCB ने 9 विकेट से जीता मैच

Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर

भुवनेश्वर और हेजलवुड का पावरप्ले में कोहराम, ताश के पत्तों की तरह बिखरा DC का टॉप ऑर्डर, 7 रन पर गिरे 5 विकेट

टॉप रन स्कोरर की सूची में सबसे आगे

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम आता है। रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 7000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन 222 मैचों में 6700 से ज्यादा रन बनाकर अपने आईपीएल करियर का अंत कर चुके हैं। डेविड वॉर्नर 184 मैचों में 6500 से ज्यादा रन के साथ विदेशी बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं। केएल राहुल ने 153 मैचों में 5500 से अधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 9012 रन
  • रोहित शर्मा – 7183 रन
  • शिखर धवन – 6769 रन
  • डेविड वॉर्नर – 6565 रन
  • केएल राहुल – 5580 रन
  • सुरेश रैना – 5528 रन

ये भी पढ़ें: राजधानी में भुवी-हेडलवुड के सामने दिल्ली कैपिटल्स का सरेंडर, 75 रन पर हो गई ढेर, RCB ने 9 विकेट से जीता मैच

दिल्ली के खिलाफ एक और रिकॉर्ड के करीब

विराट कोहली के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि इससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 76 रनों का लक्ष्य 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। अगर कोहली इस मैच में 27 रन बना लेते, तो वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। फिलहाल उनके नाम दिल्ली के खिलाफ 34 मैचों में 1184 रन दर्ज हैं। आने वाले मैचों में वह इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।

Virat kohli becomes first batsman to complete 9000 runs in ipl dc vs rcb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Cricket Record
  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.