

DC vs RCB IPL 2026 Match 39th Highlight: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल गए इस मुकाबले को बेंगलुरु ने DC को 9 विकेट से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली है। आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुज ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। राजधानी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने इस स्कोर को मजह 6.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस हिसाब से उसने मेजबान दिल्ली को मुकाबले में शर्मनाक हार प्रदान की।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे साहिल परख को शानदार इनस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर केएल राहुल और समीर रिजवी को पवेलियन भेजकर दिल्ली को शुरुआती झटका दे दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की हालत लगातार खराब होती गई। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर टीम को 7 रन पर 5 विकेट के संकट में डाल दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने नीतीश राणा को भी आउट कर दिया। महज 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 9 रन पर 6 विकेट हो चुका था, जो किसी भी टीम के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति थी।
कुल मिलाकर मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कंगारू गेंदबाज जोश हेडलवुड ने दिल्ली कैपिटल्स के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा राशिक डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला। यदि बात करें DC की तो मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 33 गेंदों में 30 रन तो डेविड मिलर 19 वहीं, काइल जेमिसन ने 12 रन बनाए। शेष केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी दहाई का अंक भी न छू सके।
दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए गए स्कोर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 विकेट के नुकसान पर 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी को ये एकमात्र झटका जैकब बेथल के रूप में लगाउ। उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर की अंतिम में पर बेथल को काइल जेमीसन ने अपना शिकार बनाया। वहीं, विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल ने नाबाद पारी खेली। कोहली ने 23 तो पाडिक्क्ल ने 34 रन बनाए।