-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Breaks Chris Gayle Record To Most Century Partnerships In T20 Cricket
Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ शतकीय साझेदारी करते हुए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बने।

विराट कोहली और फिल सॉल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Create History: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुमंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रनों से जीत दर्ज कर ली। वानखेड़े में हुए इस मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 120 रन जोड़े। साल्ट के साथ की गई शतकीय साझेदारी के साथ ही कोहली ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Virat Kohli ने की 47वीं बार शतकीय साझेदारी
सॉल्ट के साथ मिलकर विराट कोहली ने इस मुकाबले में 47वीं बार टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी जमाई। वहीं, गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 46 बार शतकीय साझेदारी निभाई है। कोहली-गेल के बाद इस लिस्ट में बाबर आजम भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने भी 46 बार 100 रनों से अधिक की साझेदारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारी
- 47 – विराट कोहली*
- 46 – क्रिस गेल
- 46 – बाबर आजम
- 45 – डेविड वॉर्नर
- 40 – फाफ डू प्लेसिस
सॉल्ट और कोहली द्वारा की गई 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में आरसीबी की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस और कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2023 में 148 रनों की साझेदारी निभाई थी।
मुकाबले का हाल
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। रजत पाटीदार 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Angry Video: अर्धशतक जड़ते ही आउट हुए विराट, डगआउट में जाते वक्त सरेआम निकाला अपना गुस्सा- VIDEO
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी। मुंबई ने इस मुकाबले को 18 रनों से गंवा दिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन शरफेन रदरफोर्ड ने बनाए। रदरफोर्ड ने 71 रनों की पारी खेली। वहीं रयान रिकल्टन ने 37, सूर्यकुमार यादव ने 33, हार्दिक पांड्या ने 40 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रोहित शर्मा को रिटायर्ड आउट होना पड़ा। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग हुआ और उसके बाद वो बल्लेबाजी करने नहीं आए। इस कारण भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।
Virat kohli breaks chris gayle record to most century partnerships in t20 cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMWardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
Jul 15, 2026 | 02:22 PM3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
Jul 15, 2026 | 02:21 PMभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया साफ इनकार, पटना हाई कोर्ट जाने को कहा
Jul 15, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM














