Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस पर विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी और उन्हें स्लिप में सबसे भरोसेमंद हाथ, पसंदीदा टेस्ट बैटिंग पार्टनर बताया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:07 PM

रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Virat Kohli on Ajinkya Rahane Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके समन्यास के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली ने भी उनको शानदार करियर के लिए बधाई दी है। साथ ही विराट कोहलाी ने अजिंक्य रहाणे को फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर भी बताया है।

विराट कोहली ने एक्स पर पोस्ट तकर कहा कि जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त। तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल का काम किया है और तुम्हें अपने इस सफ़र पर बहुत गर्व होना चाहिए। स्लिप में सबसे भरोसेमंद हाथ और टेस्ट में मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर। तुम्हारे लिए हमेशा शुभकामनाएं।

Jinks, congratulations on a great career, buddy. You’ve done wonders for Indian cricket, and you can be very proud of your journey. The safest pair of hands in the slips and my favourite Test batting partner. Wishing you well always. God bless. 🤝🇮🇳@ajinkyarahane88 pic.twitter.com/bHGaas41gO — Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने

टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट

WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। इस पीढ़ी के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया। कुछ सबसे बड़े मैचों में सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया। आपने हर मौके पर अच्छा किया और आगे जो भी होगा, उसके लिए आपको गुड लक।”

हरभजन सिंह ने बताया टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर

हरभजन सिंह ने कहा कि रहाणे एक शांत दिमाग वाले और खेल पर बहुत गर्व करने वाले एक टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर रहे। उनकी सबसे बड़ी विरासत हमेशा भारत को ऑस्ट्रेलिया में उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत तक ले जाना रहेगी, साथ ही अनगिनत शानदार पारियां भी। शानदार करियर के लिए बधाई। हैप्पी रिटायरमेंट, जिंक्स। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपके साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना सम्मान की बात थी। खेल के प्रति आपकी शांति, हिम्मत और प्रतिबद्धता ने हममें से बहुतों को प्रेरित किया है। आपको और आपके परिवार को इस रोमांचक दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह नया अध्याय आपके लिए पिछली बार की तरह ही खुशी और सफलता लेकर आए।” सूर्यकुमार यादव और रहाणे लंबे समय तक मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में एक साथ खेले हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO

38 साल के रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5,077 रन, 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलायी थी।

Virat kohli reaction on ajinkya rahane retirement from international cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 06:46 PM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • Cricket News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.