Rohit Sharma की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, नहीं खेलेंगे पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए स्कैन करवाया जाएगा। उसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
Rohit Sharma Injury Update
रोहित शर्मा इंजरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुसीबत दोगुनी हो गई है। मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। रविवार (12 अप्रैल) को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, जिसके बाद अब उन्हें स्कैन के लिए ले जाया जाएगा।

क्रिकबज के एक रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए कथित तौर पर स्कैन करवाया जाएगा। इन स्कैन के नतीजों से यह तय होगा कि वह 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं। अब देखना होगा कि स्कैन के बाद क्या रिपोर्ट आता है।

टीम सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस खेमे ने अभी तक उनकी चोट की गंभीरता पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मैच के बाद साथी खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड ने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन संभवतः यह हैमस्ट्रिंग की हल्की समस्या हो सकती है।

Rohit Sharma ने इंजरी की वजह से छोड़ा मैदान

मैच के दौरान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 13 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद उन्हें असहजता महसूस हुई, जिसके चलते टीम फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। गौरतलब है कि रोहित शर्मा पिछले सीजन में भी चोट के चलते कुछ मैच मिस कर चुके हैं, जब उन्हें घुटने की समस्या के कारण बाहर बैठना पड़ा था। अब सभी की नजरें उनके स्कैन रिपोर्ट और रिकवरी पर टिकी हैं।

मुकाबले का हाल

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। रजत पाटीदार 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी। मुंबई ने इस मुकाबले को 18 रनों से गंवा दिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन शरफेन रदरफोर्ड ने बनाए। रदरफोर्ड ने 71 रनों की पारी खेली। वहीं रयान रिकल्टन ने 37, सूर्यकुमार यादव ने 33, हार्दिक पांड्या ने 40 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रोहित शर्मा को रिटायर्ड आउट होना पड़ा। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग हुआ और उसके बाद वो बल्लेबाजी करने नहीं आए। इस कारण भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com