IND vs NZ: विराट कोहली ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। वो वनडे में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Virat Kohli Creates History
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Creates History: वर्ल्ड नंबर-1 वनडे बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। बुधवार, 14 जनवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में कोहली ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

राजकोट में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले कोहली को महान सचिन तेंदुलकर के 1750 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज एक रन की जरूरत थी। दिल्ली के 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पारी की पहली ही गेंद पर न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिश्चियन क्लार्क को शानदार चौका जड़कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। इस एक शॉट के साथ ही कोहली भारतीय क्रिकेट के एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के लिए 42 वनडे मुकाबलों में 1750 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने यह मुकाम महज 35 वनडे मैचों में हासिल कर लिया, जो उनकी निरंतरता, फिटनेस और क्लास का बेहतरीन उदाहरण है। कोहली ने एक रन बनाते ही

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत शतक/अर्धशतक
विराट कोहली 35* 35* 1754* 154* 56.45 6/10
सचिन तेंदुलकर 42 41 1750 186* 46.05 5/8
वीरेंद्र सहवाग 23 23 1157 130 52.59 6/3
रोहित शर्मा 33* 31 1123 147 37.43 2/6
मोहम्मद अजहरुद्दीन 40 39 1118 108* 36.06 1/7
सौरव गांगुली 32 31 1079 153* 35.96 3/6
राहुल द्रविड़ 31 31 1032 153 41.28 2/5
एम.एस. धोनी 28 26 940 84* 49.47 0/7
अजय जडेजा 28 25 828 95 43.57 0/7
कपिल देव 29 27 684 75 32.57 0/5

दूसरे वनडे में कोहली ने एक रन बनाते ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में अब विराट कोहली के कोई आसपास नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने 1750 रन बनाए थे। लेकिन उन्होंने 12 साल पहले संन्यास ले लिया था। अब मौजूदा खिलाड़ी में सिर्फ केन विलियमसन और रोहित शर्मा ही इस लिस्ट में शामिल है। बाकी सभी बल्लेबाजों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

भारत–न्यूज़ीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी देश मैच रन
विराट कोहली भारत 35* 1754*
सचिन तेंदुलकर भारत 42 1750
रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड 35 1385
केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 31 1239
नाथन एस्टल न्यूज़ीलैंड 29 1207
वीरेंद्र सहवाग भारत 23 1157
रोहित शर्मा भारत 33* 1123
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत 40 1118
स्टीफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड 40 1098
सौरव गांगुली भारत 32 1079

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 1995 से 2011 तक ब्लैक कैप्स के खिलाफ 51 वनडे खेले और 50 पारियों में कुल 1971 रन बनाए। कोहली को उस आंकड़े को पार करने और नंबर 1 पोजीशन पर पहुंचने के लिए 218 और रन बनाने होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com