IPL 2026 में ‘किंग’ कोहली का रॉयल आगाज, विराट ने फिर बताया आखिर क्यों वो हैं दुनिया के सबसे बड़े चेज मास्टर
Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए 181 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए और RCB को सीजन के पहले मैच में दमदार जीत दिलाई।
- Written By: संजय बिष्ट
जीत के बार SRH के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Why is Virat Kohli the Greatest Chase Master: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़कर अपने सीजन की बेहतरीन शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने आरसीबी को जीत के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा।
मैच में निभाई अहम भूमिका
कोहली की इस पारी ने आरसीबी की रन चेज को मजबूत आधार दिया। शुरुआत में भले ही टीम पर दबाव था, लेकिन कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा। उनकी बल्लेबाजी ने रन गति को लगातार बनाए रखा और टीम को लक्ष्य तक आसानी से पहुंचने में मदद की।
𝐂𝐚𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧: Chase Master at Work ⚠️ Virat Kohli brings up his 6️⃣4️⃣th #TATAIPL half-century 👏 Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets | @imVkohli pic.twitter.com/juU4F6f6tn — IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
MI vs PBKS: धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम, IPL 2026 में किया ये बड़ा कारनामा
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने बनाए 200 रन, प्रभसिमरन सिंह ने पूरा किया अर्धशतक
लंबे अंतराल के बाद वापसी
विराट कोहली लंबे समय बाद मैदान पर उतरे थे। उन्होंने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय और बड़े मुकाबलों से दूर रहे। हालांकि उनकी फिटनेस और तैयारी को लेकर लगातार सकारात्मक खबरें सामने आ रही थीं, जिसका असर अब मैदान पर उनके प्रदर्शन में साफ नजर आया।
विराट ने बनाया ये रिकॉर्ड
इस अर्धशतक के साथ कोहली ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और अब एक मैदान पर सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 268 आईपीएल मैचों की 260 पारियों में 8730 रन बनाए हैं। छक्कों के मामले में भी वह शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और अब तक 296 छक्के जड़ चुके हैं, जो उन्हें रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बाद तीसरे स्थान पर रखता है।
ये भी पढ़ें: RCB ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ किया श्रीगणेश, SRH को सीजन के पहले मुकाबले में 6 विकेट रहते दी शिकस्त
आरसीबी की ओर से विराट कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 10 गेंदों में नाबाद 16 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
