हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
- Written By: दिव्या सिंह
हार्दिक पंड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
India vs England ODI Series Update: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगी।
कोहली की वापसी पर फिटनेस टेस्ट का फैसला
विराट कोहली हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। अब उनकी फिटनेस का आकलन 26 जून को किया जाएगा। यदि वह टेस्ट में सफल रहते हैं, तो इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो सकता है।
हार्दिक पांड्या के बाहर रहने की खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन के दायरे में नहीं हैं। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने तिरुमला मंदिर में अर्पित किए अपने बाल, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हुए स्पॉट
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अफगानिस्तान सीरीज में हिस्सा लेने के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भी उपलब्ध रहने की संभावना है। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उन्हें आगामी वनडे योजनाओं का अहम हिस्सा मान रहे हैं।
युवा खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम प्रबंधन उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रहा है और इंग्लैंड दौरे के लिए अंतिम चयन में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अहम भूमिका हो सकती है।
2027 वर्ल्ड कप रोडमैप पर जारी है मंथन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भविष्य की योजनाओं और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों पर लगातार काम कर रहा है। हालांकि, बोर्ड ने टीम के दीर्घकालिक रोडमैप और वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है।
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। ऐसे में टीम चयन और खिलाड़ियों की फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
