MI vs KKR Live Streaming: कब और कहाँ देखें मुंबई-केकेआर का महामुकाबला, यहाँ जानें पूरी डिटेल्स

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
KKR vs MI IPL 2026
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

MI vs KKR IPL 2026 Match Detail: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और अब सभी की नजरें दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं, जो 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ते हुए नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस जहां अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी तीन बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है। इस मैदान पर मुंबई की टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। खासतौर पर केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में मुंबई ने दबदबा बनाया है। दोनों टीमों के बीच यहां खेले गए 12 मुकाबलों में से मुंबई ने 10 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 में सफलता मिली है।

लाइव मैच कब और कहां देखें

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा। फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक आसानी से मैच का आनंद ले सकेंगे।

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां बड़े स्कोर बनते अक्सर देखे जाते हैं। मैच के दौरान दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी रहती है। ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें इस बार मजबूत वापसी करना चाहेंगी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com