विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, दिल्ली को 76 रनों से करारी शिकस्त दी
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे क्वार्टरफाइनल में विदर्भ ने दिल्ली को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यश राठौड़ और अथर्व तायडे की पारियों के दम पर विदर्भ जीता।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विदर्भ टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi vs Vidarbha, 4th Quarter-Final in Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विदर्भ ने दिल्ली को 76 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पिछले सीजन की उपविजेता टीम विदर्भ ने अब तक अनुशासित और ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विदर्भ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में विदर्भ का सामना कर्नाटक से होगा। पिछले सत्र में इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था। सौराष्ट्र शुक्रवार को होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल में पंजाब का सामना करेगा।
विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 300 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अमन मोखाडे (06) के जल्दी आउट होने के बाद तायडे (72 गेंदों में 62 रन) और ध्रुव शोरे (71 गेंदों में 49 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने विदर्भ की वापसी कराई। विदर्भ की तरफ से यश राठौड़ ने 86 और सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 62 रन का योगदान दिया।
इशांत शर्मा ने लिस्ट ए में 200 विकेट पूरे किए
दिल्ली के कप्तान इशांत शर्मा ने तायडे को बोल्ड करके लिस्ट ए क्रिकेट में अपना 200वां विकेट लिया। इशांत के अलावा दिल्ली की तरफ से नवदीप सैनी और प्रिंस यादव ने भी दो-दो विकेट लिए। वहीं नीतीश राणा ने भी 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई। उसे कप्तान ऋषभ पंत और उप कप्तान आयुष बडोनी की कमी खली। पंत चोटिल है जबकि बडोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अनुपस्थिति में दिल्ली के बल्लेबाजों को विदर्भ के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने संघर्ष करना पड़ा।
काम नहीं आया अनुज रावत का संघर्ष
विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने दिल्ली के लिए अकेले संघर्ष करते हुए 98 गेंदों पर 66 रन बनाए, लेकिन यह टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रावत ने शीर्ष और मध्य क्रम के लड़खड़ाने के बाद पारी को संभालने की कोशिश की और मयंक गुसांई (18), हर्ष त्यागी (27) और ऋतिक शोकीन (21) के साथ उपयोगी रन जोड़े। लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण उनका प्रयास कामयाब नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, 34 रन बनाते ही विराट कोहली का छोड़ेंगे पीछे
विदर्भ की तरफ से तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे ने 7.1 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर और कप्तान हर्ष दुबे ने भी नौ ओवरों में 36 रन देकर तीन विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि नई गेंद के गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर दो विकेट लेकर उपयोगी योगदान दिया।
