SA vs NZ Semi-Final Pitch Report: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट
SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
- Written By: संजय बिष्ट
कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान का फोटो (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs NZ T20 World Cup First Semi-Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। खास बात यह है कि दोनों ही टीमों ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह मुकाबला केवल सेमीफाइनल नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका भी है। दोनों टीमों के लिए दबाव बराबर रहेगा और छोटी-सी गलती भी भारी पड़ सकती है।
कोलकाता की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और उछाल भी संतुलित रहता है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश अक्सर देखने को मिलती है। कई मुकाबले हाईस्कोरिंग रहे हैं और 200 से ज्यादा का स्कोर भी यहां सुरक्षित नहीं माना जाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक मुकाबले में भी बड़ा स्कोर बना और सफल रन चेज देखने को मिला था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
आंकड़े क्या कहते हैं?
ईडन गार्डन्स में अब तक 18 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें 9 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 9 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। यह आंकड़ा बताता है कि यहां मुकाबला बराबरी का रहता है। 200 से 220 रन तक का स्कोर भी इस मैदान पर बन सकता है, इसलिए गेंदबाजों को सटीक लाइन-लेंथ पर काम करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
हेड टू हेड रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड 7 बार विजयी रही है। आंकड़ों के लिहाज से अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में पिछला रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखता।
ये भी पढ़ें: पहले सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI तैयार, टीम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी शामिल हैं।
