आकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
Aquib Nabi: जम्मू कश्मीर एक्सप्रेस आकिब नबी रणजी सीजन में 60 विकेट लेकर छा गए हैं और अब टीम इंडिया में उनकी एंट्री की चर्चा तेज है। उनकी संभावित चयन पर बीसीसीआई का रुख सामने आया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आकिब नबी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aquib Nabi in Indian Cricket Team: जम्मू कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनकी घातक गेंदबाजी ने न केवल विरोधी टीमों को परेशान किया, बल्कि जम्मू कश्मीर को 67 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन भी बनाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद आकिब ने टीम इंडिया में जगह बनाने की दावेदारी मजबूत कर दी है। अब वह आईपीएल में भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं, जिससे उनकी राष्ट्रीय टीम में एंट्री की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
बीसीसीआई ने दिया बड़ा संकेत
आकिब नबी के चयन को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने युवा तेज गेंदबाज की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “आकिब नबी ने रणजी में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी शानदार स्पेल के दम पर ही टीम ने फाइनल में जीत हासिल की है। बीसीसीआई ने एक ऐसा स्टेज बनाया है जो बड़े टैलेंट वाले खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगा। रणजी के फाइनल में भी चयनकर्ता मौजूद थे और उन्होंने अपनी जॉब अच्छे से की होगी।”
सैकिया के इस बयान से साफ है कि चयनकर्ता आकिब के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं और भविष्य में उन्हें मौका मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
एक सीजन में 60 विकेट का ऐतिहासिक कारनामा
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी ने 60 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनकी गेंदबाजी में गति, स्विंग और सटीकता का शानदार मिश्रण देखने को मिला। पिछले दो सीजन में वह कुल 104 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: हो गया आधिकारिक ऐलान, RCB की हुई घर वापसी; IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर इतने मुकाबले खेलेगी बेंगलुरु
29 वर्षीय आकिब नबी की मेहनत और प्रदर्शन ने क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। कई पूर्व खिलाड़ी मानते हैं कि वह जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं। जिस तरह उन्होंने बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच विकेट निकाले, उससे उनकी मानसिक मजबूती भी साबित होती है। अब सबकी निगाहें आईपीएल पर टिकी हैं, जहां आकिब को खुद को और साबित करने का मौका मिलेगा। अगर वह वहां भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए खुल सकता है। बीसीसीआई के संकेतों और चयनकर्ताओं की मौजूदगी ने यह उम्मीद और मजबूत कर दी है कि जम्मू कश्मीर एक्सप्रेस जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर दौड़ती नजर आ सकती है।
