Irani Cup: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब

Vidarbha beat Rest of India: रणजी चैंपियन विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को 93 रनों से हराकर ईरानी कप 2025-26 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ विदर्भ तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है।
Irani Cup: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब
विदर्भ ने रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Irani Cup 2025: ईरानी कप 2025-26 का मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया, जहां रणजी चैंपियन विदर्भ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) को 93 रनों से हराया। इस जीत के साथ विदर्भ ने तीसरी बार ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम ने 2017-18 और 2018-19 में भी यह ट्रॉफी जीती थी।

पहली पारी में ताइडे और राठौड़ की जोड़ी का जलवाविदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी शुरुआत दमदार रही। ओपनर अथर्व ताइडे ने शानदार शतक लगाया, उन्होंने 143 रन बनाए जिनमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके साथ यश राठौड़ ने भी 91 रनों की अहम पारी खेली। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी ने टीम को पहली पारी में 342 रन तक पहुंचाया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से आकाश दीप और मानव सुथार ने सबसे अधिक 3-3 विकेट हासिल किए।

रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी ढही, यश ठाकुर चमके

जब रेस्ट ऑफ इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी, तो विदर्भ के गेंदबाजों ने उन्हें टिकने नहीं दिया। ROI की टीम 214 रन पर सिमट गई। कप्तान रजत पाटीदार ने 66 रन, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में यश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े ने भी 2-2 विकेट लेकर टीम की स्थिति मजबूत की।

दूसरी पारी में भी विदर्भ का दबदबा

पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद विदर्भ ने दूसरी पारी में भी संयम से बल्लेबाजी की। टीम ने 232 रन बनाए और रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने 361 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि ROI ने आखिरी पारी में जुझारू प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम 267 रन पर ऑलआउट हो गई।

हर्ष दुबे और ठाकुर की गेंदबाजी से जीता मुकाबला

दूसरी पारी में हर्ष दुबे ने 4 विकेट, जबकि यश ठाकुर और आदित्य ठाकरे ने 2-2 विकेट लेकर ROI की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।

तीसरी बार विदर्भ का ईरानी कप पर कब्जा

इस जीत के साथ विदर्भ ने ईरानी कप के इतिहास में अपनी तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अथर्व ताइडे की शतकिय पारी और यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। नागपुर की पिच पर विदर्भ का यह प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में उनके बढ़ते दबदबे का सबूत बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com