- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Varun Chakaravarthy Says Ipl Is A Different Level Of Challenge
वरुण चक्रवर्ती ने IPL को लेकर कह दी बड़ी बात, कहा- इंटरनेशनल क्रिकेट इसके आगे…
कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए हैं। अब आईपीएल को लेकर वरुण ने कहा कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से नई चुनौती पेश करेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल का आगाज कल 22 मार्च से होगा। आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए हैं। अब आईपीएल को लेकर वरुण ने कहा कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से नई चुनौती पेश करेगा।
केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पूरी तरह से नयी चुनौती पेश करता है, जिसमें उन्हें हर बार नयी शुरुआत करने की जरूरत होती है। भारत की सफलता में चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में पांच विकेट लिए। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने तीन मैचों में नौ विकेट लिए। चक्रवर्ती पिछली सफलता को आगे बढ़ाने को लेकर सतर्क हैं।
आपको हर टूर्नामेंट में करनी होती है नयी शुरुआत
वरुण ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सत्र के शुरुआती मैच से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि आत्मविश्वास हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। आप भले ही पिछले टूर्नामेंट के विजेता हो लेकिन आपको हर टूर्नामेंट में नयी शुरुआत करनी होती है। आपको शून्य से शुरू करना होता है। अगर आपने पिछले मैच में शतक बनाया है, तो भी अगली पारी में आपको शून्य से शुरुआत करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘बुमराह से बेहतर वरुण चक्रवर्ती, वो आधुनिक युग के घातक गेंदबाज’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का ये बयान हो रहा वायरल
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल अलग स्तर का खेल है
चक्रवर्ती ने कहा कि हां, मैंने पिछले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल एक अलग स्तर का खेल है और यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मेरे सामने क्या आने वाला है। चक्रवर्ती पहले मैच में विराट कोहली का सामना करने की संभावना को लेकर भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विराट के खिलाफ खेलने को लेकर निश्चित रूप से उत्साहित हूं। जाहिर है। उन्होंने मेरे खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है और मैं भी उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडेय, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक।
Varun chakaravarthy says ipl is a different level of challenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














