CSK के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड की तैयारी में वैभव सूर्यवंशी, क्या IPL 2026 में बना पाएंगे ये बड़ा कीर्तिमान?
RR vs CSK: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान में उतरेंगे। टीम अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी, जिसमें सभी की नजर इस युवा खिलाड़ी पर रहेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Record in IPL: आईपीएल 2026 में एक बार फिर युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल सकता है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। यह युवा खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रचने के बेहद करीब खड़ा है और पूरे सीजन सभी की नजरें उन पर रहने वाली हैं।
पिछले सीजन में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर किसी को चौंका दिया था। उन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड बनाया और महज 35 गेंदों में शतक जड़कर लीग की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने का कारनामा भी किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। अब इस सीजन में भी उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
इतिहास रचने का सुनहरा मौका
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल टीनएज बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने 2018-19 के बीच 25 पारियों में 598 रन बनाए थे। वैभव इस आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं। अगर वह इस सीजन में 347 रन और बना लेते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
ओपनिंग में बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार भी वैभव पर भरोसा जताया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी टीम को तेज शुरुआत दिला सकती है, इसलिए उन्हें ओपनिंग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर वह अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है।
चेन्नई के खिलाफ होगी असली परीक्षा
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां चेन्नई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ राजस्थान की कड़ी परीक्षा होगी। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: धोनी बाहर, जडेजा विरोधी टीम में, राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम में ये खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में इतिहास रच पाएंगे। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए यह मुमकिन नजर आता है। आने वाले मुकाबलों में उनका प्रदर्शन ही तय करेगा कि वह नया कीर्तिमान बना पाते हैं या नहीं।
