-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Rr 5 Trump Cards Including Former Csk Player Know About Them
CSK के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ये 5 प्लेयर होंगे ट्रंप कार्ड, लिस्ट में चेन्नई का एक पूर्व खिलाड़ी भी शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
RR vs CSK: IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। रवींद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और हेटमायर मुकाबले के बड़े ट्रंप कार्ड हैं।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक हुए दो मुकाबले के चारों पारियों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसा ही उम्मीद इस मुकाबले में भी है। रवींद्र जडेजा इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे। जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था। वहीं संजू सैमसन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते दिखेंगे।
यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। राजस्थान रॉयल्स अपने नए कप्तान से साथ इस सीजन में उतरने को तैयार है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स को मजबूती मिली है। आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के इन 5 खिलाड़ियों पर नजरें होगी, जो चेन्नई के लिए इस मुकाबले में बड़ा खतरा बन सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा वैभव सूर्यवंशी होंगे। वैभव अगर छह ओवर के पावरप्ले में खेल गए, तो चेन्नई का गेंदबाजी अटैक मुश्किलों में घिर सकता है। वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव के खेल में पिछले सीजन के बाद और ज्यादा सुधार आया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। यशस्वी ने चेन्नई के खिलाफ खेले 8 मुकाबलों में 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 266 रन बनाए हैं। इस दौरान वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। यशस्वी अगर लय में नजर आए, तो चेन्नई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की हालिया फॉर्म काफी अच्छी चल रही है। हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में हेटमायर का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 248 रन बनाए थे। इस दौरान हेटमायर ने दो अर्धशतक लगाए थे। कैरेबियाई बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखता है।
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: रवींद्र जडेजा के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही बने जाएंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय तक खेलने के बाद जडेजा इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। जडेजा चेन्नई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताकत और कमजोरी से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जिसका फायदा राजस्थान को रणनीति बनाने में मिल सकता है। जडेजा इस मुकाबले में राजस्थान के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए नजर आ सकते हैं। आर्चर के पास जबरदस्त रफ्तार मौजूद है और अच्छी लाइन एंड लेंथ के बूते वह चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। आर्चर का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज रहे थे।
Csk vs rr 5 trump cards including former csk player know about them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMLemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Jul 02, 2026 | 09:32 AMSyria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Jul 02, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














