Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरा बार हुए फ्लॉप

Vaibhav Sooryavanshi Score: आईपीएल 2026 का हीरो श्रीलंका में फ्लॉप साबित हो रहा है। जी हां, लगातार तीसरी बार वैभव सूर्यवंशी ट्रॉई नेशन सीरीज में 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

  • Written By: संजू बिष्ट
Updated On: Jun 15, 2026 | 12:07 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vaibhav Sooryavanshi Score Against Sri Lanka: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया के क्रिकेट फैंस को अपना दिवाना बनाया था। ऐसे में उन्हें श्रीलंका में हो रही ट्रॉई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए में मौका दिया गया, लेकिन अब तक ये 15 वर्षीय खिलाड़ी इस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। सोमवार 15 जून को वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ मात्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यह लगातार तीसरी बार है जब सूर्यवंशी 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। अब ये वैभव के फैंस व भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी परेशानी बनकर सामने आ रहा है। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ कुल 4 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

3 मैचों में सिर्फ 79 रन

आईपीएल 2026 में की सिर्फ एक पारी में 90 रन से कई बार अधिक बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ट्रॉई सीरीज में बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल तीन मुकाबले खेले हैं, जहां पर उनके बल्ले से सिर्फ 79 रन निलके हैं। इस सीरीज में वैभव का बेस्ट स्कोर 44 रन है, जो उन्होंने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए थे। इस सीरीज में वैभव ने अब तक कुल 44 ही गेंद खेली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जर्मनी से मिली शिकस्त के बाद कुराकाओ के कोच डिक एडवोकेट का बयान, कहा- उनके जैसी टीम से हारने में कोई शर्म नहीं

FIFA World Cup: आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल

IND A vs SL A: श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

VAIBHAV SOORYAVANSHI GONE FOR 21 OFF 14 BALLS. – 14 (12) vs Sri Lanka A in 1st match.
– 44 (22) vs Afghanistan A in 2nd match.
– 21 (14) vs Sri Lanka A in 3rd match. [Today] pic.twitter.com/GLfDvEhmYW
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) June 15, 2026

श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस

ट्राई सीरीज के दौरान एक बार फिर से इंडिया ए और श्रीलंका ए आमने-सामने हैं। दांबुला में खेले जा रहे है इस मुकाबले में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले को भुलाकर श्रीलंका के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वैभव के आउट होने के बाद अब टीम इंडिया की नजरे अच्छी बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर पर होगी।

ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत ए और श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

भारत ए: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शिंड्गे, निशांत सिंधू, अनुकूल रॉय, अर्शद खान, विपराज निगम, यश ठाकुर।

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हालंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज।

Vaibhav suryavanshi flops third consecutive time tri series gets out after scoring 21 runs against sri lanka a

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Sports News
  • Sri Lanka Cricket Team
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.