गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Encounter In Gwahati Firing Incident: गुवाहाटी में बुधवार को फायरिंग मामले के आरोपी के एनकाउंटर की खबर सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सब इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश हुई थी।
GUWAHATI ENCOUNTER
एनकाउंटर साइट की तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गुवाहाटी में होटल बिलास इन के पास हुई गोलीबारी मामले में एक्शन

  • पुलिस एनकाउंटर में आरोपी की गोली लगने से मौत

  • आरोपी पर सब इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने का आरोप

Guwahati Firing Incident Update: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पापोरि चेतिया ने बुधवार को बताया कि असम के शिवसागर जिले में उसे ले जाते समय उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चला दी। एसएसपी के अनुसार, गोगोई को शिवसागर पुलिस स्टेशन के केस नंबर-108/26 के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने फूलपानीचिगा में शौच के लिए पुलिस वाहन से बाहर निकलने की गुजारिश की।

पिस्तौल छीनने की कोशिश की गई

SSP ने बताया कि जैसे ही गोगोई वाहन से बाहर निकला, उसने सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। देबाशीष शर्मा इस मामले के जांच अधिकारी भी थे। उन्होंने आगे बताया कि गाड़ी से बाहर निकलते समय हमारे अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने यहा भी कहा कि वह एक ट्रेंड प्रोफेशनल शूटर है। उन्होंने बताया कि हाथापाई के दौरान दो-तीन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से दो गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगीं। अधिकारी को और चोट लगने या उन पर हमला होने से बचाने के लिए, टीम के साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस गन से जवाबी फायरिंग की।

GUWAHATI ENCOUNTER
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

सब-इंस्पेक्टर भी चोटिल है

एसएसपी ने बताया कि इस फायरिंग में गोगोई घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट लग गई। उनकी हालत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चेतिया ने कहा, "वे अब स्थिर हैं। उनकी हालत स्थिर है।" घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है। यह घटना तब सामने आई जब 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पलटन बाजार पुलिस स्टेशन को कई राउंड फायरिंग होने की सूचना मिली। पुलिस टीमें तुरंत होटल पहुंचीं, जहां रिसेप्शन एरिया में चार लोग मृत पाए गए, जबकि दो अन्य लोग होटल के रास्ते पर घायल अवस्था में मिले।

GUWAHATI ENCOUNTER
गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

इलाज के दौरान हुई थी मौत

घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई। एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारपेटा के रहने वाले भूदेव भराली (65), गुवाहाटी के नवीन नगर के रहने वाले हेलेना भराली (58), देबर्षि कश्यप (39) और रिनिका कश्यप (30), तथा बारपेटा के ही रहने वाले नारायण दास (48) के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस को संदेह है कि यह घटना होटल बिलास इन के पट्टे समझौते से संबंधित संपत्ति विवाद के कारण हुई है।