
उस्मान ख्वाजा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। 38 साल के अधिक उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों का सामना करते हुए 232 रन बनाए। वो श्रीलंका में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने।
ख्वाजा श्रीलंका में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के रूप में 2004 में कोलंबो में जस्टिन लैंगर द्वारा बनाए गए 166 रनों को पीछे छोड़ा था। इसके अलावा ख्वाजा डॉन ब्रैडमैन के लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। ब्रैडमैन ने 39 वर्ष 149 दिन में दोहरा शतक लगाया था। वहीं ख्वाजा 38 वर्ष 32 दिन में दोहरा शतक बनाए।
| उम्र | स्कोर | बल्लेबाज | टीम | विपक्षी टीम |
|---|---|---|---|---|
| 42 वर्ष 6 दिन | 236 | एरिक रोवन | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड |
| 41 वर्ष 195 दिन | 211 | जैक हॉब्स | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका |
| 40 वर्ष 361 दिन | 205* | पैट्सी हेंड्रेन | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज |
| 40 वर्ष 314 दिन | 210 | ग्राहम गूच | इंग्लैंड | न्यूज़ीलैंड |
| 40 वर्ष 207 दिन | 208 | डडली नॉर्स | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड |
| 39 वर्ष 353 दिन | 226 | गॉर्डन ग्रीनिज | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
| 39 वर्ष 271 दिन | 325 | एंडी सैंडहम | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज |
| 39 वर्ष 149 दिन | 201 | डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | भारत |
| 38 वर्ष 269 दिन | 231 | वीनू मांकड़ | भारत | न्यूज़ीलैंड |
| 38 वर्ष 256 दिन | 218 | यूनिस खान | पाकिस्तान | इंग्लैंड |
| 38 वर्ष 89 दिन | 203* | शिवनारायण चंद्रपॉल | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश |
| 38 वर्ष 42 दिन | 232 | उस्मान ख्वाजा | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका |
उस्मान ख्वाजा से पहले एशिया में जेसन गिलेस्पी ने 2006 में प्रसिद्ध नाबाद 201 रन बनाए। जेसन गिलेस्पी एशिया में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने। टेस्ट मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं मैथ्यू हेडन (चेन्नई में भारत के खिलाफ नाबाद 201 रन), डीन जोन्स (1986 में मद्रास में बराबरी पर रहे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 210 रन), ग्रेग चैपल (1980 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 235 रन) और मार्क टेलर (1998 में पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ 334 रन) का नाम शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 654 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का 6 विकेट गिरा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 154 ओवरों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों का सामना करते हुए 232 रन बनाए। वहीं उसके अलावा हेड ने 40 गेंदों पर 57 रन, लाबुशेन ने 20 रन बनाए। उसके बाद स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की पारी खेली। वहीं टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शतक बनाया। जोश इंग्लिस ने 102 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रभात ने 3 और जेफ्री ने 3 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बारिश के कारण समय से पहले खेल समाप्त होने के बाद 15 मिनट पहले खेल शुरू करके 330/2 के स्कोर पर फिर से शुरुआत की। ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिछली शाम को जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और तीसरे विकेट के लिए 266 रन की साझेदारी की, जो श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा किए।






