‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Babar Azam: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने पीएसएल में धीमे स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हालात के अनुसार खेलना पड़ता है, हर गेंद पर बड़ा शॉट संभव नहीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
Babar Azam Statement: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार रन बनाने के बावजूद पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ जीत के बाद जब उनकी धीमी बल्लेबाजी पर सवाल उठे, तो बाबर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और साफ कहा कि मैदान पर हालात के हिसाब से खेलना पड़ता है।
मुल्तान के खिलाफ धीमी पारी
मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उनका बल्ला ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सका। उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 90 का रहा। टी20 फॉर्मेट में यह रफ्तार काफी धीमी मानी जाती है। हालांकि कुसल मेंडिस की 68 रनों की तेज पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 196 रन बनाए और 24 रनों से मैच जीत लिया, लेकिन बाबर की पारी चर्चा में रही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के बाबर
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बाबर आजम से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल किया गया, तो वह नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि हर बल्लेबाज को अलग-अलग परिस्थितियों और मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होता है। बाबर ने यह भी कहा कि सिर्फ स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना सही नहीं है, बल्कि मैच की स्थिति और टीम की जरूरतों को समझना ज्यादा जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
Babar Azam on strike rate debate. pic.twitter.com/iD18SdbIWS — Sheri. (@CallMeSheri1_) April 13, 2026
परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी
बाबर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विपक्षी टीम भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरती है, ऐसे में हर गेंद पर मनचाहा शॉट खेलना संभव नहीं होता। उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ी को परिस्थिति के अनुसार अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है और वही टीम के लिए फायदेमंद होता है। उनके मुताबिक, बिना सोचे-समझे आक्रामक शॉट खेलने से टीम को नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें: पहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
रनों में आगे, स्ट्राइक रेट पर सवाल
आंकड़ों की बात करें तो बाबर आजम इस सीजन में अब तक 5 पारियों में 230 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 130.68 है, जो अन्य टॉप बल्लेबाजों के मुकाबले कम है। यही वजह है कि उनकी निरंतरता के बावजूद उनकी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठ रहे हैं और यह बहस अभी भी जारी है।
