-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- U19 Asia Cup 2025 Top Performers Sameer Minhas Abhigyan Kundu Vaibhav Suryavanshi Ayan Misbah
U19 Asia Cup 2025: रनों के मामले में भारतीय शेरों का दबदबा, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल खत्म, पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला।

वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू (फोटो- सोशल मीडिया)
Under-19 Asia Cup 2025: एसीसी अंडर-19 कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने 2025 में अंडर-19 के एशिया कप के खिताब को भी अपने नाम किया। ये मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से पाकिस्तानी टीम ने इस अहम मुकाबले को अपने नाम कर खिताब जीता। आइए अब इस टूर्नामेंट के उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए।
समीर मिन्हास
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज समीर मिन्हास ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। भारत के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्कों की मदद से 172 रन बनाए। समीर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने पांच मैचों में 117.75 के औसत से कुल 471 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान की जीत में उनकी भूमिका निर्णायक रही।
अभिज्ञान कुंडू
भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा था। हालांकि फाइनल में उनका प्रदर्शन फीका रहा और 20 गेंदों में केवल 13 रन ही बना सके। कुंडू ने पांच मैचों में 92 के औसत से 276 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 209 रहा। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कई दमदार पारियां खेलकर टीम को मजबूत प्रदर्शन दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
अहमद हुसैन
अहमद हुसैन ने भी पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में 67 के औसत से कुल 268 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 132 रहा। अहमद ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा, जिससे पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत बनी और टीम फाइनल में विजयी रही।
वैभव सूर्यवंशी
भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज का स्थान हासिल किया। फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह केवल 10 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने पांच मैचों में 52 के औसत से कुल 261 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर भी 261 रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रमाण है।
ये भी पढ़ें: एशिया कप जीतकर भी ‘कंगाल’ ही रही पाकिस्तानी टीम, मिली इतनी कम इनामी राशि कि सुनकर रह जाएंगे दंग!
अयान मिस्बाह
यूएई के बल्लेबाज अयान मिस्बाह ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन मैचों में 81 के औसत से 243 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि उनकी टीम टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही बाहर हो गई, लेकिन मिस्बाह का बल्ला उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।
U19 asia cup 2025 top performers sameer minhas abhigyan kundu vaibhav suryavanshi ayan misbah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भ्रामक जानकारी फैलाई तो खैर नहीं!- दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन हुए सख्त
Jun 27, 2026 | 04:13 PMनागपुर मंडल में मध्य रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 22 ट्रेनों में 1,128 यात्री पकड़े, 10 लाख का जुर्माना
Jun 27, 2026 | 04:07 PMGadchiroli: 15 करोड़ की लागत से बना पुल 5 वर्ष में जर्जर, लोगों की शिकायतों के बाद भी नहीं उठाए ठोस कदम
Jun 27, 2026 | 04:06 PMअयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
Jun 27, 2026 | 04:05 PMसिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश
Jun 27, 2026 | 04:01 PMनागपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’: सिरकॉट (CIRCOT) ने इनपुट डीलर्स को सिखाए जैविक खेती के गुरुमंत्र!
Jun 27, 2026 | 03:57 PMगैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे मां सलमा के नाम की जमीन पर बनेगा 6 मंजिला नया आशियाना
Jun 27, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














