- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Travis Head Will Create A Record Ipl Runs He Will Reach 1000 Ipl
यदि ट्रेविस हेड का GT के खिलाफ चल गया बल्ला, तो हो जाएगी रिकॉर्ड्स की बौछार
ट्रेविस हेड साल 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। इस लीग में उन्होंने 176.40 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 912 रन बनाए हैं। ऐसे में गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच में उनके पास तीन अहम रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है।
- Written By: संजय बिष्ट

ट्रेविस हेड (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 18वें संस्करण में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों के अंतर से मात दी थी। ये इस टीम के लिए इस सीजन की शानदार शुरुआत थी, लेकिन इसके बाद हैदराबाद की टीम की टीम ने निराशाजन प्रदर्शन किया। पहले मैच के बाद हैदराबाद ने लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना किया। ऐसे में रविवार 6 अप्रैल का मैच हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।
हैदराबाद की टीम को उसकी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस इनके बल्लेबाजों ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इस टीम के लिए ट्रेविस हेड सबसे घातक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टीम की नजर उन पर होगी। ट्रेविस हेड का बल्ला पहले मैच के बाद खामोश नजर आ रहा है। यदि आज के मैच में हेड के बल्ले से ठीकठाक रन निकलते हैं तो वो एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर देंगे।
आईपीएल में 1000 रन बनाने के करीब हैं हेड
आज के मैच में यदि हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला चला तो वो एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, हेड आईपीएल में 1000 रन बनाने के बेहद करीब हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 88 रन की जरूरत है। यदि वो आज ये कारनाम कर देते हैं तो हेड 14 ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मीथ, डेविड वार्नर, माइकल हसी, मैथ्यू हेडन, शेन वॉटसन औ एडम गिलक्रिस्ट जैसे बल्लेबाज ये कारनामा कर पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में बिग बैश लीग की एंट्री…IPL से पहले खेला जाएगा मैच? इस शहर में हो सकता है पहला मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेविस हेड साल 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 95 चौके निकले हैं। यदि आज के मैच में गुजरात के खिलाफ 5 चौके और लगा देते हैं तो आईपीएल में उनके नाम 100 चौके हो जाएंगे। इसके अलाव 4 छक्के लगाने से इस लीग में उनके नाम 50 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बन जाएगा।
Travis head will create a record ipl runs he will reach 1000 ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMखून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें
Feb 17, 2026 | 10:21 PMपारस डोगरा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Feb 17, 2026 | 10:12 PMभूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण
Feb 17, 2026 | 10:07 PMजलसंकट से गुस्साया मनेगाव, तहसील पर ‘हंडा मोर्चा’, सड़क निर्माण में टूटी पाइपलाइन, 22 गांव प्रभावित
Feb 17, 2026 | 10:01 PMइन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी
Feb 17, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














