पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वेस्टइंडीज को धमकी, कहा- ODI हटाओ वरना दौरा रद्द
Pakistan vs West Indies: क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बोर्ड ने वेस्टइंडीज को धमकी दी है। जिसमें कहा है कि यदि वो शेड्यूल नहीं बदलते हैं तो फिर वो विकल्प पर विचार करेगा।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बना रहता है। उसकी चर्चा क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स या जीत के कारण नहीं बल्कि विवादों के लिए होती है। अब कंगाल बोर्ड की कंगाल टीम के साथ एक नया विवाद जुड़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज न खेलने की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान टीम को अगस्त के महीने में अमेरिका और वेस्टइंडीज का दौरा करना है।
इससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों में तीन मुकाबलों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मन है कि वो वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज की जगह सिर्फ टी20 सीरीज खेले। PCB इस बात को वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड को बता चुका है।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी धमकी
अगर बात करें वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तो वो दोनों सीरीज के शेड्यूल को नहीं बदलना चाहता है। क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बोर्ड ने वेस्टइंडीज को धमकी दी है। जिसमें कहा है कि यदि वो शेड्यूल नहीं बदलते हैं तो फिर वो विकल्प पर विचार करेगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अभी बातचीत चल रही है। शेड्यूल में कोई बदलावा नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा- “शेड्यूल वैसा ही रहेगा और हम इस मामले में पीसीबी के साथ बातचीत करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
VIDEO: लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
PCB ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी पर लगाया बैन, 1 साल तक PSL में खेलने पर लगी पाबंदी
कैरेबियाई टीम पिछले काफी वक्त से किसी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले रही है। ये ही कारण है पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड उसके साथ वनडे सीरीज खेलने के उत्सुक नहीं है। साल 2023 के वनडे विश्वकप में वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज से किनारा करना चाहती है।
The Caribbean’s cricket crisis 🏏⚠️ These are the consequences of a broken system, one that no longer produces world-class players, but instead exposes them unprepared to the world stage. ✍️ @dramnarine #WIvAUShttps://t.co/El3lgK55jz pic.twitter.com/UZyqCAYAcf — Cricbuzz (@cricbuzz) July 16, 2025
ये भी पढ़ें: टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को चटाई धूल, लिटन दास ने रचा दिया इतिहास
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड पहला टी20 मैच- 1 अगस्त
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड दूसरी टी20 मैच- 2 अगस्त
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड तीसरा टी20 मैच- 4 अगस्त
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड पहला वनडे- 8 अगस्त
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड दूसरा वनडे- 10 अगस्त
- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड तीसरा वनडे- 12 अगस्त
