West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
West Indies Championship में खतरनाक पिच के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। उसके बाद इस मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया। इस दौरान एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज चैंपियनशिप (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies Championship: त्रिनिदाद और टोबैगो और लीवर्ड आइलैंड्स के बीच वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का मैच रद्द कर दिया गया और इसे ड्रॉ घोषित किया गया। यह फैसला मैदान पर एक घटित एक गंभीर घटना के बाद असुरक्षित और खतरनाक पिच की वजह से लिया गया। खतरनाक पिच की वजह से इंजर्ड हुए एक खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
वेस्टइंडीज चैंपियनशिप के तहत सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा चार दिवसीय मैच मंगलवार सुबह समय से पहले खत्म हो गया। अंपायरों ने पिच को खेलने के लिए बहुत खतरनाक माना। लगातार खराब होते पिच की वजह से अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
जेडन सील्स की गेंद से चोटिल हुआ बल्लेबाज
यह फैसला लीवर्ड आइलैंड्स की दूसरी पारी में एक चिंताजनक पल के बाद आया जब त्रिनिदाद और टोबैगो के पेसर जेडन सील्स की एक तेज उठती हुई गेंद जेरेमिया लुइस के हेलमेट पर लगी। गेंद अचानक लेंथ से उछल गई, जबकि पिछली गेंद नीचे रह गई थी। गेंद लगने के तुरंत बाद लुइस गिर पड़े, उनका बल्ला गिर गया, और फिर उन्होंने गुस्से में अपने हेलमेट पर लात मारी। उन्हें मैदान पर मेडिकल मदद मिली, फिर उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाकर आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, खिलाड़ी की हालत स्थिर है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Trinidad & Tobago vs. Leeward Islands abandoned due to a dangerous pitch. Holy shit…pic.twitter.com/vh3uJyHsOk — CricBlog ✍ (@cric_blog) April 21, 2026
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने क्या कहा?
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “क्यूरेटर के साथ बातचीत के बाद अंपायरों ने यह तय किया कि पिच को ठीक नहीं किया जा सकता है। पिच खतरनाक है और मैच फिर से शुरू करने के लिए फिट नहीं है, इसलिए मैच ड्रॉ घोषित किया गया। मैच रद्द करने का फैसला कॉम्पिटिशन को नियंत्रित करने वाली शर्तों के अनुसार लिया गया। इन शर्तों के तहत, जब ऑन-फील्ड अंपायर यह तय करते हैं कि खेल जारी रखना खतरनाक या गलत है, तो खेल रोक दिया जाना चाहिए और क्रिकेट वेस्टइंडीज के मैच रेफरी से सलाह ली जानी चाहिए।”
यह भी पढ़ें: ‘टी20 में स्किल नहीं माइंडसेट है असली फर्क’, Ishan Kishan ने खोला कप्तानी में सफल होने का राज
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट फाइनल सहित वेन्यू पर आने वाले मैचों से पहले सुधार के उपाय किए जाएंगे। मैच रोके जाने के समय लीवर्ड आइलैंड्स का स्कोर 140/7 था। सील्स के पास एक पारी में 10 विकेट लेने का मौका चला गया। मैच रद्द किए जाने के समय वह 34 रन देकर 7 विकेट ले चुके थे।
