PCB ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी पर लगाया बैन, 1 साल तक PSL में खेलने पर लगी पाबंदी
Dasun Shanaka News: आईपीएल 2026 के बीच पीसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर पर एक साल का बैन लगा दिया है। इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है और फैंस हैरान हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
दसुन शनाका (फोटो- सोशल मीडिया)
Dasun Shanaka PSL Ban: पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान दसुन शनाका पर एक साल का बैन लगा दिया है। यह फैसला उनके PSL से अचानक हटने के बाद लिया गया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, IPL 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने शनाका को सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया।
PCB की जांच में बड़ा खुलासा
PCB की जांच में सामने आया कि दसुन शनाका ने 21 मार्च 2026 को टूर्नामेंट से एकतरफा नाम वापस लिया था। बोर्ड के अनुसार यह कदम प्लेयर रजिस्ट्रेशन नियमों और त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन था। PCB का कहना है कि शनाका द्वारा दिए गए कारण अनुबंध के तहत मान्य नहीं थे। हालांकि सुनवाई के दौरान शनाका ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया और पाकिस्तान में खेलने की इच्छा भी जाहिर की, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड ने लीग की साख को प्राथमिकता देते हुए सख्त फैसला लिया।
PSL 2027 से बाहर हुए शनाका
इस बैन के चलते दसुन शनाका अब PSL 2027 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस फैसले के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह अपने निर्णय पर गहरा अफसोस जताते हैं और पाकिस्तान के फैंस व क्रिकेट समुदाय से क्षमा चाहते हैं। उन्होंने माना कि PSL एक प्रतिष्ठित लीग है और उनके कदम से फैंस को निराशा हुई। साथ ही उन्होंने लाहौर कलंदर्स के समर्थकों से भी दिल से माफी मांगी और भविष्य में मजबूत वापसी की उम्मीद जताई।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली बड़ी खुशखबरी, इस दिन टीम के साथ जुड़ेंगे Josh Inglis
PCB का बयान
PCB ने स्पष्ट किया है कि वह अनुबंध और पेशेवर मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। बोर्ड का यह कदम बाकी खिलाड़ियों के लिए भी एक चेतावनी है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दसुन शनाका आने वाले समय में PSL में किस तरह वापसी करते हैं और फैंस का भरोसा फिर से जीत पाते हैं।
