-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Won T20 Series Foreign Soil First Time Under Captaincy Liton Das
टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को चटाई धूल, लिटन दास ने रचा दिया इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में हार के बाद बांग्लादेश ने टी20 जीतकर अपना बदला पूरा किया। इसके साथ ही कप्तान लिटन दास विदेशी धरती पर बांग्लादेश को टी20 सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

बांग्लादेशी कप्तान के तौर पर लिटन दास ने रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। सीरीज का आखिरी मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। इसके साथ ही बांग्लादेश ने टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
बांग्लादेश ने टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने क्रिकेट बुक में एक खास उपलब्धि को हासिल किया। ये कारनामा उन्होंने विदेशी धरती पर सीरीज जीतकर किया।
लिटन दास ने रचा इतिहास
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी। इस दौरान दोनों सीरीज में मेजबान श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई थी। लेकिन टी20 सीरीज में बांग्लादेशी टीम ने श्रीलंका को करारा जवाब देते हुए 2-1 से हराया। इसके साथ ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। अब वो विदेशी धरती पर टी20 सीरीज जीतने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
8 विकेट से जीता खिताबी मुकाबला
टी20 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, श्रीलंका की टीम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाई। बल्लेबाजी में श्रीलंका के खिलाड़ी पूरी तरह से प्लॉप साबित हुए। सिर्फ पाथुम निसांका ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन वो भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन की पारी खेली। इसके अलावा सनाका ने 25 गेंदों पर 35 रन बनाए। वो नाबाद रहे।
मुकाबले में श्रीलंका के 6 बल्लेबाज ऐसे थे, जो अपना स्कोर दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा पाए। श्रीलंका ने 20 ओवर में बांग्लादेश के सामने 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए। कुल मिलाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पस्त नजर आए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
ये भी पढ़ें: मंधाना-रावल की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल, वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहास
बांग्लादेश को सीरीज अपने नाम करने के लिए 133 रन की जरूरत थी। इस स्कोर को उसने 2 विकेट खोकर 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से तंजिद हसन ने 47 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा कप्तान लिटन दास ने 26 गेंदों पर 32 रन बनाए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा और कमिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Bangladesh won t20 series foreign soil first time under captaincy liton das
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














