WWE को नहीं छोड़ेंगे द ग्रेट खली, भारतीय दिग्गज ने AEW को दिखाया आईना, कहा- यहीं से शुरू हुआ था, यहीं रहूंगा
Great Khali: WWE के द ग्रेट खली ने AEW जॉइन करने की अटकलों पर दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल टोनी खान के प्रमोशन में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
- Written By: संजय बिष्ट
द ग्रेट खली (फोटो- सोशल मीडिया)
Great Khali Statement: AEW की शुरुआत साल 2019 में टोनी खान ने की थी। इसके बाद से WWE के कई बड़े सुपरस्टार इस प्रमोशन से जुड़ चुके हैं। WWE से रिलीज किए गए कई रेसलर्स भी AEW में नजर आए हैं और वहां उन्हें अच्छी रकम भी मिल रही है। हालांकि भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का इस रास्ते पर जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह AEW में काम करने के बारे में फिलहाल बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं।
WWE के प्रति वफादारी जताई
द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनकी राइवलरी द अंडरटेकर, रे मिस्टीरियो और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ देखने को मिली। हाल ही में For The Love of Wrestling 2026 इवेंट के दौरान जमाल नियाज से बातचीत में खली से AEW में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या वह WWE के अलावा किसी अन्य प्रमोशन में भी काम करने के बारे में सोचेंगे।
इस सवाल का जवाब देते हुए खली ने साफ कहा कि वह WWE के प्रति पूरी तरह वफादार हैं और किसी अन्य कंपनी में काम करने का कोई इरादा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा रेसलिंग करने का मौका मिलता है, तो वह सिर्फ WWE के लिए ही काम करना पसंद करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
खली ने कहा- “आप सभी मेरे बारे में जानते हैं। अगर मुझे कभी काम करने का मौका मिले, तो मैं सिर्फ WWE में ही काम करूंगा। WWE ने मुझे स्टार बनाया है। मैं कभी भी WWE के अलावा किसी अन्य कंपनी में काम नहीं करूंगा। अगर मुझे काम मिलेगा तो मैं WWE में ही जाऊंगा।”
WWE में खली का शानदार करियर
द ग्रेट खली ने साल 2006 में WWE में डेब्यू किया था। उस समय कंपनी के मालिक विंस मैकमैहन ने उन्हें तुरंत बड़ा पुश दिया। अपने डेब्यू के बाद खली का पहला बड़ा मुकाबला द अंडरटेकर के साथ हुआ था, जिसने उन्हें तेजी से सुर्खियों में ला दिया। उनकी लंबी कद-काठी और ताकत ने उन्हें WWE में अलग पहचान दिलाई।
2007 में जीती वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप
द ग्रेट खली के करियर का सबसे बड़ा पल 2007 में आया, जब उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। उस समय उनका टाइटल रन काफी चर्चा में रहा था। 2014 के बाद से खली WWE में बहुत कम दिखाई दिए, लेकिन उनका नाम आज भी रेसलिंग दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। साल 2021 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर उनके योगदान को सम्मानित किया।
