- Hindi News »
- Sports »
- Brock Lesnars Contract Revealed He Earned Crores Sitting At Home
WWE का लाडला लैसनर, रिंग से दूर, फिर भी करोड़ों की कमाई, कॉन्ट्रैक्ट का बड़ा खुलासा
Brock Lesnar: मैल्टजर के अनुसार, वह घर बैठे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स में से एक हैं। WWE की लीगल टीम ने SummerSlam 2024 से करीब एक महीने पहले लैसनर को वापसी की मंजूरी दी।
- Written By: संजय बिष्ट

ब्रॉक लैसनर (फोटो- सोशल मीडिया)
Brock Lesnar on SummerSlam 2025: इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई समरसलैम 2025 का समापन बेहतरीन अंदाज में हुआ। इस दौरान नाइट-2 के मुख्य इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। ये मैच काफी तगड़ा था, जिसमें जीतने के लिए दोनों रेसलर ने काफी मसक्कत की थी। अंत में जीत जॉन सीना की हुई। इसके बाद एंट्री हुई ब्रॉक लैसनर की।
ब्रॉक लेसनर ने दो साल के बाद रिंग में वापसी करते हुए एफ-5 सीना को दिया। ऐसे में सब के मन में एक ही सवाल था कि पिछले दो साल लैसनर क्या कर रहे थे, क्या वो WWE के कॉन्ट्रेक्ट में थे या नहीं? अब इस पर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। इस रिपोर्ट में ब्रॉक लैसनर के बारे में बड़े खुसासे होते हुए दिख रहे हैं।
सामने आया बड़ा अपडेट
दो साल पहले ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था। इस मुकाबले के बाद वो अचानक से WWE रिंग से गायब हो गए। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लेटर के डेव मैल्टजर ने खुलासा किया है कि ब्रॉक लैसनर को WWE ने कभी सस्पेंड नहीं किया था। पिछले दो सालों से रिंग से दूर रहने के बावजूद लैसनर को कंपनी से पूरा वेतन मिलता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
मैल्टजर के अनुसार, वह घर बैठे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स में से एक हैं। WWE की लीगल टीम ने समरस्लैम 2024 से करीब एक महीने पहले लैसनर को वापसी की मंजूरी दी। कुछ फैंस का मानना था कि लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है, लेकिन यह धारणा गलत साबित हुई। लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट अब भी कायम है। उनकी वापसी ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। लैसनर की रिंग में वापसी कब होगी? इस पर अभी चर्चा जारी है।
ब्रॉक लैसनर ने WWE रिंग में शानदार वापसी करते हुए जॉन सीना को F-5 देकर सबको चौंका दिया। इस हमले ने साफ संकेत दे दिया है कि दोनों दिग्गजों के बीच एक आखिरी जंग होने वाली है। ट्रिपल एच ने खुलासा किया कि जॉन सीना के विशेष अनुरोध पर ही लैसनर की वापसी का रास्ता साफ किया गया।
ये भी पढ़ें: हिम्मत सिंह की कप्तानी का कमाल, डीपीएल खिताब के साथ घरेलू सर्किट में छाए
WWE ने 31 अगस्त 2025 को पेरिस में होने वाले Clash in Paris इवेंट की घोषणा की है, जहां जॉन सीना का मुकाबला लोगन पॉल से तय है। हालांकि, फैंस की नजरें 11 अक्टूबर 2025 को पर्थ में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट पर टिकी हैं, जहां सीना और लैसनर के बीच एक धमाकेदार मैच की संभावना है। WWE ने इस बड़े मुकाबले के लिए जरूर कोई खास योजना बनाई होगी।
Brock lesnars contract revealed he earned crores sitting at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














