- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Temba Bavuma Is Not Playing For South Africa In 1st Odi Against India Know Reason
IND vs SA: अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा पहले वनडे से बाहर, जानें क्या है इसकी असली वजह?
Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ पहले वनडे में आराम दिया गया है। साउथ अफ्रीका के लिए इस मुकाबले में एडन मार्करम कप्तानी कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

टेम्बा बावुमा (फोटो-सोशल मीडिया)
Temba Bavuma Is Not Playing For 1st ODI vs India: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं रहे रहे हैं। उनके गैरमौजूदगी में एडन मार्करम साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं।
टेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन पहले मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया है। टेम्बा की जगह कप्तानी करने उतरे मार्करम ने बताया कि इस मैच में टेम्बा बावुमा को आराम दिया गया है। उनके साथ केशव महाराज को भी आराम दिया गया है।
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इस मैच में साउथ अफ्रीका चार तेज गेंदबाज के साथ उतर रहा है। वहीं प्रेनेलन सुब्रायन के रूप में एक मात्र स्पिनर है। मार्करम ने कहा कि मैं भी कुछ ओवर गेंदबाजी करूंगा। वहीं उन्होंने बताया कि बावुमा की अनुपस्थिति में मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं दो बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
गजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास, KKR के लिए संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
भारत के लिए केएल राहुल कर रहे हैं कप्तानी
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। गर्दन में चोट के कारण शुभमन गिल इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके साथ श्रेयस अय्यर को भी इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। अय्यर भी पूरी तरह से अभी फिट नहीं हुए हैं। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर हैं।
दोनो टीमों का प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: रयान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर एवं कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
Temba bavuma is not playing for south africa in 1st odi against india know reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMगोंदिया में गहराया जल संकट: 580 गांवों में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग, प्रशासन के दावों के बीच 457 हैंडपंप बंद
Mar 03, 2026 | 04:04 PMबचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Mar 03, 2026 | 03:58 PMहोली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














