WTC फाइनल का सपना टूटने की कगार पर! सीरीज हार के बाद कैसे बचेगी टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण

WTC Final: साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया, जिससे टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गई। फाइनल के लिए अगले मैचों में जीत जरूरी है, वरना क्वालीफाई करना मुश्किल होगा।
WTC फाइनल का सपना टूटने की कगार पर! सीरीज हार के बाद कैसे बचेगी टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Team India WTC Final Scenario: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच जीतकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। यह जीत उनके लिए खास थी, क्योंकि उन्होंने 25 साल बाद भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती। भारतीय टीम को इस हार के साथ कई रिकॉर्ड्स और चिंता के संकेत भी मिले हैं।

टीम इंडिया का मौजूदा प्रदर्शन

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल में टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले, जिनमें से केवल 4 में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा टीम 4 मैच हार चुकी है, जिससे उनका जीत प्रतिशत 48.15% है। WTC पॉइंट्स टेबल में भारत वर्तमान में पांचवें स्थान पर है। फाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप 2 टीमों को क्वालीफाई करना होता है। ऐसे में भारत के लिए बचे हुए मैच और भी अहम बन गए हैं।

फाइनल के लिए क्वालीफाई कैसे कर सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम को अब 9 मैच और खेलने हैं, जिनमें से 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2 मैच श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे। यदि टीम इंडिया इन 9 मैचों में से 7 मैच जीत जाती है। ऐसे में उनका जीत प्रतिशत 62.96% तक पहुंच जाएगा। वहीं, यदि 8 मैच जीतती है तो यह बढ़कर 68.52% हो जाएगा। केवल जीत ही नहीं, बल्कि अन्य टॉप टीमों जैसे साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के हारने की संभावना पर भी निर्भर करेगा कि टीम फाइनल तक पहुंच पाए।

वर्तमान में डब्ल्यूटीसी का प्वाइंट्स टेबल

क्रं. सं. टीम मैच जीत हार ड्रॉ प्वाइंट्स जीत प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 48 100.00
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
4 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15
6 इंग्लैंड 6 2 3 1 26 36.11
7 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
8 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0.00
9 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0.00

टीम इंडिया के सामने चुनौतियां

पिछले एक साल में टीम इंडिया का टेस्ट प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमजोरी विशेष रूप से नजर आई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला आसान नहीं होगा। कप्तान और कोच गौतम गंभीर तथा अजित अगरकर को टीम संयोजन और रणनीति पर ध्यान देना होगा और खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत रहकर जिम्मेदारी से खेलना होगा।

टीम इंडिया के लिए अगले 9 टेस्ट मैच केवल जीत दर्ज करने का मौका नहीं, बल्कि WTC फाइनल में क्वालीफाई करने का आखिरी अवसर भी हैं। टीम को संयम, अनुशासन और रणनीति के साथ खेलना होगा ताकि फाइनल की उम्मीद बनी रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com