-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Temba Bavuma Creates History South Africa Beat India Guwahati Test
टेस्ट में पहली बार हुआ ऐसा, टेम्बा बावुमा की कप्तानी में रचा इतिहास, SA ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Temba Bavuma: टेम्बा बावुमा ने अनोखा इतिहास रचा है। वे अब तक अपनी कप्तानी में एक भी टेस्ट नहीं हारे और दुनिया के पहले कप्तान बने जिन्होंने शुरुआती 12 टेस्ट में अपराजित रहते हुए 11 जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ट्रॉफी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 2nd Test Match: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 400 से अधिक रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह जीत सिर्फ सीरीज में बढ़त बनाने वाली जीत नहीं थी, बल्कि ऐसी जीत थी जिसने भारतीय टीम की कमजोरियों को साफ तौर पर दिखा दिया। मैच की शुरुआत से ही अफ्रीकी टीम ने खेल पर पकड़ बनाई रखी और भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।
टेम्बा बावुमा का अजेय कप्तानी रिकॉर्ड
इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रहा टेम्बा बावुमा का शानदार कप्तानी रिकॉर्ड। बावुमा अब टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 12 टेस्ट में एक भी मैच नहीं हारा है। इन 12 में से 11 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10 जीत के साथ दो कप्तानों के नाम था, लेकिन बावुमा ने उन्हें पीछे छोड़कर नया इतिहास रच दिया। उनकी रणनीति, शांत स्वभाव और खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता ने साउथ अफ्रीका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
चोट से वापसी के बाद टीम का बदला रंग
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बावुमा चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे। उस दौरान साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार भी झेलनी पड़ी थी। लेकिन बावुमा की कप्तानी में वापसी होते ही टीम का आत्मविश्वास फिर से लौट आया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में नई चमक दिखाई दी। गुवाहाटी टेस्ट में उनकी कप्तानी की योजनाएं बिल्कुल सटीक साबित हुईं। गेंदबाजों का उपयोग, फील्ड सेटिंग और दवाब बनाने की कला ने भारत की बल्लेबाज़ी को शुरुआत से ही जकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
25 साल बाद दोहराया पुराना इतिहास
भारत में टेस्ट मैच जीतना हमेशा से विदेशी टीमों के लिए चुनौती भरा रहा है, लेकिन बावुमा की कप्तानी ने इस मुश्किल को आसान बना दिया। साउथ अफ्रीका 2000 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा है। करीब 25 साल पुराना इतिहास एक बार फिर दोहराया गया है। यह जीत अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में टीम आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार संघर्ष करती रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह टीम एक मजबूत इकाई बनकर उभरी है।
ये भी पढ़ें: सियासत से हारा PAK का क्रिकेट किंग, इमरान खान की जेल में हत्या? पाकिस्तान को बनाया था विश्व विजेता
क्या बावुमा का सुनहरा दौर जारी रहेगा?
लगातार शानदार प्रदर्शन ने टेम्बा बावुमा को विश्व क्रिकेट के सबसे सफल आधुनिक कप्तानों की सूची में खड़ा कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में साउथ अफ्रीका की यह जीत का सिलसिला कहां तक जाता है। फिलहाल इतना तय है कि बावुमा की कप्तानी में टीम एक नई पहचान बना चुकी है और विपक्षी टीमों के लिए अब यह साउथ अफ्रीका हर फॉर्मेट में चुनौती बन चुका है।
Temba bavuma creates history south africa beat india guwahati test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Jul 15, 2026 | 09:49 AMMyths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Jul 15, 2026 | 09:48 AMनवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMमुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Jul 15, 2026 | 09:43 AMTroop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














