IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! उपकप्तान शुभमन गिल हुए बाहर
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। उपकप्तान शुभमन गिल चोट के कारण लखनऊ टी20 में प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Shubman Gill News: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टी20 फॉर्मेट में भारत के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और अब वह यह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। सीरीज के अहम मोड़ पर गिल का बाहर होना टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गया है।
इंजरी के कारण मैच से बाहर हुए शुभमन गिल
शुभमन गिल को टी20 फॉर्मेट में वापसी के साथ ही टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। इसके बाद से वह लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले उनके खेलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पैर में लगी चोट के चलते उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से इंजरी की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Shubman Gill will miss the 4th T20I today due to an injury to his toe. Sanju Samson likely replace him.#INDvsSA #Sanjusamson #ShubmanGIll pic.twitter.com/pVvfkAcWb6 — AB Crickzone (@BInformati71086) December 17, 2025
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं गिल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए पहले ही चिंता का कारण बना हुआ है। लगातार रन नहीं बना पाने के चलते उन पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे समय में चोट के कारण मैच से बाहर होना उनकी लय में वापसी को और मुश्किल बना सकता है। अगर चोट ज्यादा गंभीर होती है, तो गिल आखिरी टी20 मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
टीम मैनेजमेंट की बढ़ी परेशानी
शुभमन गिल के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर अब फिर से मंथन करना पड़ेगा। ऐसे में संजू सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सैमसन इससे पहले भी टीम के लिए ओपनिंग या टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर चुके हैं और उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की बड़ी चाल! टीम इंडिया के पूर्व कोच को अपने खेमे में किया शामिल
भारत फिलहाल सीरीज में बढ़त बनाए हुए है और चौथा टी20 जीतकर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा। ऐसे में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम किस संयोजन के साथ उतरती है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
