वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
West Indies beat England by 30 Runs, T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई और मैच गंवा बैठी।
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभाल ली। शेरफाने रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा शिमरन हेटमायर ने 12 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली। जेसन होल्डर ने भी 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज खराब शुरुआत के बावजूद बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
A T20I best and it was worth the watch!🍿 What a knock, Ruthers!👏🏾#T20WorldCup | #MaroonSpirit pic.twitter.com/Hefxt2ryQN — Windies Cricket (@windiescricket) February 11, 2026
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण टीम 166 रन पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और मैच अपने नाम कर लिया।
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। साल 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल को क्रिकेट प्रेमी आज भी याद करते हैं, जब कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के ओवर में लगातार छक्के लगाकर मैच का रुख पलट दिया था। उसी तरह इस मुकाबले में भी वेस्टइंडीज ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के शेर ने मैदान पर मचाया गदर, जड़े 7 गगनचुंबी छक्के, अकेले ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां
वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।