वेस्टइंडीज के शेर ने मैदान पर मचाया गदर, जड़े 7 गगनचुंबी छक्के, अकेले ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में शेरफाने रदरफर्ड ने नाबाद 76 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे. उनकी पारी से वेस्टइंडीज 196 रन तक पहुंचा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शेरफाने रदरफोर्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
England vs West Indies: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कैरेबियाई टीम के बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे रदरफोर्ड ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 76 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए और टीम को 20 ओवर में 196 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
रदरफोर्ड की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि जब वह बल्लेबाजी करने आए तब टीम दबाव में थी और शुरुआती झटकों के कारण बड़े स्कोर की उम्मीद कम नजर आ रही थी।
Sherfane Ruth-less! 🔥 Sherfane Rutherford brings up his fifty & will look to finish the West Indian innings on a high! 💥 ICC Men’s #T20WorldCup | #ENGvWI | LIVE NOW 👉 https://t.co/GuO9vjphmZ pic.twitter.com/epOXIpWkaj — Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
खराब शुरुआत के बाद संभली वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज सात गेंदों के भीतर दो विकेट गंवा दिए। कप्तान शे होप खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, जबकि ब्रैंडन किंग भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए।
रॉस्टन चेज ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन असली जिम्मेदारी रदरफोर्ड ने उठाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जेसन होल्डर के साथ मिलकर तेजी से रन जोड़े। दोनों के बीच 32 गेंदों में 61 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। होल्डर ने भी 17 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंतरराष्ट्रीय करियर में उतार चढ़ाव
शेरफाने रदरफोर्ड लंबे समय से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह अपने टैलेंट के अनुसार लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए अब तक उन्होंने 42 टी20 पारियों में पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत करीब 22 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है। हालांकि टी20 लीग क्रिकेट में रदरफोर्ड का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और दुनिया भर की लीगों में उन्हें एक खतरनाक फिनिशर के रूप में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, नामीबिया के खिलाफ कप्तान को बनाने होंगे इतने रन
लीग क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड, फैंस हुए खुश
रदरफोर्ड दुनिया की कई प्रमुख टी20 लीग जैसे आईपीएल, पीएसएल, सीपीएल, बीबीएल और एसए20 में खेल चुके हैं। वह अब तक 200 से अधिक टी20 मैचों में चार हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। आने वाले आईपीएल सीजन में वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। यही वजह रही कि वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से स्थानीय फैंस भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब वह लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं।
