Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुभमन एंड कंपनी की जीत से पाकिस्तान को होगी जलन, तोड़ दिया कई साल पुराना रिकॉर्ड

वैसे तो टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन इन सब में सबसे खास रिकॉर्ड वो था, जिसमें उसने SENA देश में जीत दर्ज कर पाकिस्तान का एक खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 07, 2025 | 02:08 PM

भारत और पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारतीय क्रिकेट के लिए 6 जुलाई का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ये वो दिन है जब भारत की युवा टीम ने शुभमन गिल की अगुवाई में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद ये टीम इंडिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, 6 जुलाई को टीम इंडिया ने एजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार इंग्लैंड को शिकस्त दी।

इस मुकाबले में भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने लीडिंग फ्रॉम द फ्रंड का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। ये ही कारण रहा कि टीम इंडिया बर्मिंघम के एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल हो पाई। जिसके बाद वो सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। इसके अलावा शुभमन गिल ने पाकिस्तानी टीम के एक पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला।

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का ये रिकॉर्ड

एजबेस्टन में जीत के साथ ही भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब टीम इंडिया SENA देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है। इस दौरान उसने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ा। एजबेस्टन में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने SENA देश में अपनी 30वीं जीत दर्ज की। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने SENE देश में कुल 29 टेस्ट जीते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही है। खासकर साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम उन्हीं के देश में तगड़ा कंपीटिशन दे रही है। इन सभी देशों को मिलकर SENA देश के तौर पर जाना जाता है। इन दोनों में एशियन टीमों का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। अब भारत इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

SENA देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमें

  • भारत- कुल 178 मैच- 30 में जीत
  • पाकिस्तान- कुल 148 मैच- 29 में जीत
  • श्रीलंका- कुल 76 मैच- 9 में जीत
  • बांग्लादेश- कुल 25 मैच- 1 में जीत

इंग्लैंड के धूल चटाने के बाद गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- लोग मेरे…

336 रन से जीता एजबेस्टन टेस्ट

पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने दोनों पारियों में शतक लगाया। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 और दसरी में 161 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में आकाश दीप ने 10 विकेट लिए। दूसरी तरफ मोहम्मद सीरीज  ने कुल 7 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Team india became winning most matches sena countries leaving pakistan behind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Akash Deep
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team
  • Pakistan Cricket Team
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.