आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा कई बार शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, गौतम गंभीर, विराट कोहली और आशीष नेहरा भी टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में एक से अधिक बार डक पर आउट हो चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि टी20 जैसे तेज़ फॉर्मेट में बड़े नामों को भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो पारियों में जीरो पर आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Feb 15, 2026 | 07:59 PM
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Creates Unwanted Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए। अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड में लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट होकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली दो पारियों में दो बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं।
श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक को शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच करवाकर आउट किया। इसके साथ ही वो वर्ल्ड कप के लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
| विरोधी टीम | रन | गेंदें | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| यूएसए | 0 | 1 | मुंबई (वानखेडे स्टेडियम) | 7 फरवरी 2026 |
| पाकिस्तान | 0 | 4 | कोलंबो (प्रेमदासा स्टेडियम) | 15 फरवरी 2026 |
अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भी खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे थे। यह मुकाबला 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यूएसए के खिलाफ वो पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक 4 गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
आशीष नेहरा भी पहली दो पारियों में जीरो पर हो चुके हैं आउट
पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप की अपनी पहली दो पारियों में लगातार दो डक बनाए, लेकिन वे उनके पहले दो मैच नहीं थे। 2010 के टी20 वर्ल्ड कप के दो मैचों में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन पहले दो सुपर 8 मैचों में, वह ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के ख़िलाफ अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। नेहरा को पांचवें मैच में फिर बैटिंग करने का मौका नहीं मिला और अपने छठे T20 वर्ल्ड कप मैच में, नेहरा फिर से डक पर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
Abhishek sharma becomes 1st indian to score two ducks in his first two innings of t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 15, 2026 | 07:52 PM
